चाईबासा में हाथियों का तांडव: एक सप्ताह में 17 मौतें, अलर्ट पर वन विभाग

मुख्य बिंदु:

​हताहत : 1 सप्ताह में 17 की मौत, 8 घायल।
​तैयारी : बंगाल, ओडिशा और वनतारा की टीमें बुलाई गईं।
​रणनीति : लोकेशन मिलते ही ट्रेंकुलाइज करने की योजना।

चाईबासा | झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जंगलों और ग्रामीण इलाकों में एक आक्रामक हाथी ‘यमराज’ बनकर घूम रहा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर हाथी के हमले में अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के उच्चाधिकारी अब धरातल पर उतरे हैं।

​पीसीसीएफ व आरसीसीएफ ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
​हाथी के लगातार हमलों से मचे कोहराम के बीच वन विभाग के पीसीसीएफ (PCCF) आशुतोष उपाध्याय और आरसीसीएफ (RCCF) स्मिता पंकज चाईबासा पहुंचे।

अधिकारियों ने हाटगम्हरिया क्षेत्र का दौरा किया, जहां फिलहाल हाथी की मौजूदगी की सूचना है।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने स्थानीय वन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की।

​ट्रेंकुलाइज कर किया जाएगा ट्रांसलोकेट
​पत्रकारों से बात करते हुए पीसीसीएफ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि चाईबासा और पोड़ाहाट दोनों वन प्रमंडलों में ‘क्विक रिस्पांस टीम’ (QRT) को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।

हाथी को काबू में करने के लिए पड़ोसी राज्यों ओडिशा और बंगाल से विशेषज्ञ टीमों को बुलाया गया है। साथ ही ‘वनतारा’ की टीम भी जल्द पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हाथी का सटीक लोकेशन मिलेगा, उसे ट्रेंकुलाइज (बेहोश) कर सुरक्षित स्थान या घने जंगल में भेज दिया जाएगा।

​क्यों उग्र हुआ गजराज?
​हाथी के अचानक हिंसक होने के सवाल पर पीसीसीएफ ने बताया कि जंगल में मानवीय हस्तक्षेप या अन्य बाधाओं (डिस्टरबेंस) के कारण हाथी अपने झुंड से अलग हो गया है।

झुंड से बिछड़ने के कारण वह तनाव में है और उग्र व्यवहार कर रहा है। प्रशासन ने स्थानीय वन समितियों को भी सतर्क रहने और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में आधुनिक छऊ के प्रणेता कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का भव्य अनावरण

सरायकेला। शुक्रवार को सरायकेला के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब आधुनिक छऊ नृत्य शैली के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव...

चक्रधरपुर रेल डिवीजन के नए सीनियर डीओएम ने संभाला पदभार

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल डिवीजन के नए सीनियर डीओएम मनीष पाठक के चक्रधरपुर पहुंचने पर मेंस यूनियन के रनिंग ब्रांच की ओर से उनका...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत