चाईबासा कल्याण बस ओनर एसोसिएशन ने कहा- प्रशासन यथाशीघ्र परमिट निर्गत करे

चाईबासा : चाईबासा बॉयलर बस स्टैंड में कल्याण बस ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी की अध्यक्षता में बैठक हुई । बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया गया। 14 जनवरी के बाद संगठन 3 सूत्री मांग प्रशासन के समक्ष रखेगा। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय सभी बस मालिकों के द्वारा उठाया गया। कहा कि,परमिट को लेकर हम सभी बस मालिक नई बस को खड़ा कर गाड़ी की किस्त भरने में बहुत ही परेशानी हो रही है। परमिट को लेकर प्रशासन का रवैया बस मालिकों को बहुत भारी पड़ रहा है। हम प्रशासनिक अधिकारी से आग्रह कर रहते हैं कि इस मामले पर अपना ध्यान आकृष्ट करें एवं जितने भी लंबित परमिट हैं उन्हें निर्गत करने कराया जाए।

चाहे वह मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना हो या फिर आरटीए का मामला। जल्द से निष्पादन किया जाए । अगर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा तो मजबूरन बस मालिक कल्याण बस ओनर एसोसिएशन एक दिवसीय हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएगा। क्योंकि किस्त भरते भरते हमारी माली हालात बहुत ही खराब हो चुकी है।

हम गाड़ी का परिचालन नहीं कर पा रहे हैं। संगठन यह भी मांग करता है बॉयलर बस स्टैंड घुसने से पहले जो नाली का स्लैब लगा हुआ है वह पूरा जर्जर स्थिति में है। आए दिन कोई ना कोई यात्री उस नाली के अंदर पैर घुसता है। नाली की मरम्मत भी होनी चाहिए।

बैठक में सभी बस मालिक ने सहमति प्रदान की कि पर्व को देखते हुए एवं भीड़भाड़ को देखते स्टाफ की विशेष बैठक कर उन्हें ओवरलोडिंग पर सचेत करेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को ध्यान रखा जाए।

बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष मंगल सिंह , कोषाध्यक्ष मार्शल बारी , अशोक कुमार दास, राजू कश्यप, मंगल सिंह लागूरी , महेंद्र गोप , मोटाई सिंकु, बिरसा टीयू, शेखर दास, बबलू यादव, चौधरी बिरुली, शिवा यादव, रघुनाथ त्रिया, श्याम कुमार रवि, टिंकू यादव, सभी बस मालिक उपस्थित थे। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मंगल सिंह के द्वारा किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सुरक्षित पलायन और बाल श्रम उन्मूलन हमारी साझा जिम्मेदारी: कुंवरजी बावलिया

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गांधीनगर स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसपीआईपीए) में दो दिवसीय अंतरराज्यीय संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इस...

बिदादी भूमि अधिग्रहण विवाद पर निखिल कुमारस्वामी का कर्नाटक सरकार पर हमला, राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। जनता दल (सेक्युलर) की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति को लेकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत