अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहे थे तैयारी, जमशेदपुर पुलिस ने तीनों अपराधियों को असलहा समेत किया गिरफ्तार
जमशेदपुर : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मानगो थाना क्षेत्र से अपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में लगे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया हैँ, इनके पास से पुलिस ने हथियार भी जब्त किये हैं।
पुलिस के मुताबिक तीन चार दिनों पूर्व कपाली ओपी क्षेत्र में इनका कुछ युवकों के साथ झड़प हुआ था और उसी के प्रतिशोध लेने हेतु वे इस घटना को अंजाम देने में जुटे थे।
पुलिस को बीती रात तक़रीबन 10 बजे गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी की कुछ आपराधिक चरित्र के लोगों का जुटान एनएच 33 स्थित सरोवर हिल होटल के समीप हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर दानिश हुसैन, राशिद अंसारी और गुलाम खान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस और एक धारदार हथियार जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक अपराधी गुलाम खान का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा हैँ। फिलहाल पुलिस ने तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पियूष पाण्डेय ने यह जानकारी दी।
