मानगो के कृष्णा नगर, शांति नगर और लक्ष्मण नगर के लोग नारकीय जीवन जी रहे, विधायक और नगर निगम के खिलाफ आक्रोश

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो नगर निगम के वार्ड 36 के कृष्णा नगर, शांति नगर और लक्ष्मण नगर के लोग पिछले डेढ़ साल से गंदगी और नगर निगम की बेरुखी से त्रस्त होकर अब आंदोलन का रुख अख्तियार कर रहे हैं.

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चुनाव के वक्त जिन वायदों के साथ स्थानीय विधायक ने जीत हासिल की आज उन्हें जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं रह गया है. आलम यह हो चला है कि क्षेत्र गंदगी के ढेर पर बैठा है. ना तो यहां पर साफ- सफाई होती है ना स्ट्रीट लाइट दुरुस्त है. होल्डिंग टैक्स देने के बाद भी उन्हें नागरिक सुविधा नहीं मिल रहा है.

स्थानीय लोगों ने साफ कर दिया है कि अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. पहले श्रमदान कर नालों की साफ- सफाई कराई जाएगी उसके बाद भी अगर निगम प्रशासन नहीं जागा तो निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा.

स्थानीय लोगों ने विधायक सरयू राय और नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आपको बता दें कि नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार है. जो पिछले कई सालों से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र और मानगो नगर निगम के पदाधिकारी के रूप में जमे हैं. सरकार किसी की हो इनकी रसूख ऐसी है कि ये अपनी जुगत बिठा ही लेते हैं और इसी क्षेत्र में रहकर सत्ता के साथ मलाई खाने में मशगूल हो जाते हैं.

वैसे कृष्ण कुमार अकेले ऐसे पदाधिकारी नहीं है. जमशेदपुर और आसपास के जिलों में ऐसे दर्जनों पदाधिकारी मिल जाएंगे जो विगत कई वर्षों से सत्ता के साथ मिलकर मलाई खा रहे हैं. वैसे जनता अब जाग रही है. आने वाले दिनो में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

यूपी: कानपुर में रॉटविलर कुत्तों ने महिला को 13 जगहों पर नोंचा, अस्पताल में हालत गंभीर

कानपुर, 21 जून (आईएएनएस)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां रविवार शाम...

रसीद थमाया, 10 साल बाद भी नहीं मिला जल कनेक्शन, रामनगर बस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना फ्लाप, निजी बोरिंग से भी पानी निकलना बंद 40 रुपये प्रति बोतल खरीदकर पी रहे पानी, परेशान हैं रामनगर बस्ती के लोग जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत