जमशेदपुर के गोपाल मैदान में तीन दिवसीय पहला साहित्य उत्सव 9 जनवरी से

जमशेदपुर : जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव का आयोजन 09 से 11 जनवरी 2026 तक गोपाल मैदान, जमशेदपुर में किया जा रहा है। यह उत्सव साहित्य, कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत के संरक्षण व प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। तीन दिवसीय आयोजन में देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, लेखक, इतिहासकार, विचारक एवं सांस्कृतिक कर्मी भाग लेंगे।

साहित्य उत्सव में शामिल होने वाले साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी :

पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह सोय, पद्मश्री हलधर नाग, पद्मश्री डॉ. पुष्पेश पंत, डॉ. नारायण उरांव, डॉ. अनुज लुगुन, डॉ. पार्वती तिर्की, डॉ. अशोक कुमार सेन, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, डॉ. हिमांशु बाजपेयी, डॉ. सुरिंदर सिंह जोधका, डॉ. नेहा तिवारी, जेरी पिंटो, नीलोत्पल मृणाल, चंद्रहास चौधरी, महादेव टोप्पो, संजय कच्छप, निरंजन कुजूर, रणेन्द्र कुमार, रजा काजमी, बिक्रम ग्रेवाल, अक्षय बहिबाला, राहुल पंडिता, सौरव रॉय, प्रेमचंद उरांव, रविंद्रनाथ मुर्मू, श्री यदुंवश प्रणय, श्रीमति अनुकृति उपाध्याय, श्रीमति जोबा मुमूट, श्रीमति शताब्दी मिश्रा सहित अनेक साहित्यकार शामिल हैं।

कार्यक्रम का विवरण:-

9 जनवरी 2026

10:00–10:15 बजे : उद्घाटन समारोह

10:15–11:00 बजे : झारखंड – आदिवासी भाषा-साहित्य की विश्व दृष्टि

(डॉ. पार्वती तिर्की, डॉ. अनुज लुगुन)

11:00–11:45 बजे : आदिवासी इतिहास का अध्याय

(पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह सोय, डॉ. अशोक कुमार सेन)

12:00–12:45 बजे : A Good Life: Lessons in Living and Leaving, Jerry Pinto’s new book on palliative Care

(श्री जेरी पिंटो, श्री अक्षय बहिबाला)

12:45–1:30 बजे : “होर रोर” की कहानी

(श्रीमति जोबा मुर्मू, श्री रविंद्रनाथ मुर्मू)

3:00–3:45 बजे : मिट्टी की भाषा

(डॉ. नारायण उरांव)

4:15–5:00 बजे : दास्तान रानी लक्ष्मीबाई की

(डॉ. प्रज्ञा शर्मा, डॉ. हिमांशु बाजपेयी)

10 जनवरी 2026

10:15-11 AM- पुस्तकालय से जन आंदोलन तक: The Library reshaping remote destiny to endless opportunities

(श्री संजय कच्छप, श्री यदुवंश प्रणय)

11-11:45 AM- कुड़ुख भाषा साहित्य पर वार्ता – Two Voices, One Land

(श्री महादेव टोप्पो, श्री प्रेमचंद उरांव)

12-12:45 PM – Tasting History

(पद्मश्री डॉ पुष्पेश पंत, श्री चंद्रहास चौधरी)

12:45-01:30 PM लोकस्वर की जीवंत परंपरा

(पद्मश्री हलधर नाग, श्री अक्षय बहिबाला)

03-03:45 PM – Caste, Class and Village of Contemporary India

(डॉ सुरिंदर सिंह जोधका, श्री सौरव रॉय)

04:15- 5:00 PM -नीलोत्पल मृणाल के बायस्कोप से देखी दुनिया

(श्री नीलोत्पल मृणाल)

11 जनवरी 2026

10:15-11:00 AM – Two Languages, One Inner World

(श्रीमती अनुकृति उपाध्याय, श्री यदुवंश प्रणय)

11-11:45 AM – महाश्वेता देवी सदी स्मरण: उनकी आदिवासी रचनाओं में इतिहास, मिथक और आख्यान

(श्री रणेन्द्र कुमार)

12-12:45 PM- एक जंगल हुआ करता था-‘Beyond the Jungle Book’

(श्री रज़ा काजमी, श्री बिक्रम ग्रेवाल)

12:45-1:30 PM- Finding Your Voice

(श्री चंद्रहास चौधरी की पूर्वी सिंहभूम के युवाओं से वार्ता)

3-03:45 PM – When the Camera Comes Home

(श्री निरंजन कुजूर, डॉ नेहा तिवारी)

4:15-5:00 PM- अदृश्य कहानियों का कथाकार

(श्री राहुल पंडिता, श्री यदुवंश प्रणय)

5:30–6:00 बजे : समापन समारोह

सांस्कृतिक एवं कला गतिविधियाँ

साहित्यिक सत्रों के साथ-साथ दर्शकों के लिए लाइव ग्लिटर आर्ट, लाइव पेंटिंग, लाइव पॉटरी, लाइव बैंड परफॉर्मेंस, जनजातीय नृत्य द्वारा पारंपरिक स्वागत, नाट्य प्रस्तुति “लोहे का आदमी और लोहारिन”, स्थानीय छऊ नृत्य, जनजातीय खेलों की प्रस्तुति एवं पुस्तक/कहानी स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आयोजन के संबंध में कहा कि इस साहित्य उत्सव का उद्देश्य साहित्य को जन-जन तक पहुँचाना, युवा रचनाकारों को मंच प्रदान करना तथा पूर्वी सिंहभूम को साहित्यिक मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान दिलाना है। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम का जिले के सभी साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील है कि इस साहित्य उत्सव में सहभागिता कर इसे सफल बनाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बारिश की मार: जमशेदपुर में सब्जियों के दाम आसमान पर, आम आदमी बेहाल

JAMSHEDPUR:लगातार हो रही बारिश ने हरी सब्जियों की कीमतों में अचानक उछाल ला दिया है। पिछले एक सप्ताह में बाजारों में सब्जियों के दाम...

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में दर्दनाक सड़क हादसा: मानगो निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

लाईफ लाइन नर्सिंग होम में करते थे काम, लंच के बाद घर से लौट रहे कार्य स्थल आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के जुगसलाई में अवैध नशीले कफ सिरप का भंडाफोड़, 20 पेटी ऑनरेक्स जब्त, एक हिरासत में

जमशेदपुर : जमशेदपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप का धंधा धड़ल्ले से जारी है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस कारोबार पर लगाम लगाने में...

धुर्वा बिजली स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप

रांची के धुर्वा बिजली सब स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा और कारतूस मिलने से दहशत फैली, पुलिस उग्रवादी कनेक्शन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत