जमशेदपुर में नववर्ष पर डालसा ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल


जमशेदपुर । नववर्ष के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर की ओर से संवेदना का परिचय देते हुए रात्रिकालीन कंबल वितरण अभियान चलाया गया। व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश पर एक जनवरी की रात 10 बजे से 12 बजे तक शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में सड़क किनारे सो रहे गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।

कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच प्रधान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) विशाल गौरव तथा डालसा सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने स्वयं रात्रि भ्रमण कर जरूरतमंदों से मुलाकात की और करीब 50 लोगों को अपने हाथों से कंबल सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसका कोई नहीं होता, उसके लिए डालसा सहारा बनकर खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है और न्याय से वंचित या सहायता के इच्छुक लोग डालसा कार्यालय से संपर्क कर नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस कंबल वितरण कार्यक्रम में डालसा कार्यालय के प्रधान सहायक संजय कुमार, रवि मुर्मू सहित पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय तिवारी, मनोज महतो, सुनील पांडेय, अरुण रजक और शंकर गोराई ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस पहल को शहर में नववर्ष पर मानवता, करुणा और सामाजिक दायित्व का सशक्त संदेश माना जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम

आरा, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को...

चाईबासा में घरेलू विवाद में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टोटो चांदमारी निवासी 19 वर्षीय सिया कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत