सरायकेला के कालाडूंगरी मरीज को लेने पहुंची एंबुलेंस, बैठाने के बाद स्टार्ट नहीं हो सका वाहन, थमने लगी थी परिजनों की सांसें, दूसरी एंबलेंस से पहुंचे अस्पताल

सरायकेला खरसावां जिले में रेंग रही एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य विभाग के दावे की खुली पोल

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई है. इमरजेंसी सेवा की रीढ़ मानी जाने वाली 108 एंबुलेंस व्यवस्था की बदहाली ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिला मुख्यालय प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जहां एक 108 एंबुलेंस खराब हो जाने के बाद दूसरी 108 एंबुलेंस को उसे खींचकर अस्पताल तक ले जाना पड़ा.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक 108 एंबुलेंस मरीज लाने के लिए कालाडूंगरी की ओर गई थी. मरीज को एंबुलेंस में बैठाने के बाद वाहन स्टार्ट नहीं हो सका. इमरजेंसी स्थिति में मरीज को लेकर अफरा- तफरी मच गई. इसके बाद तत्काल दूसरे 108 एंबुलेंस को बुलाया गया. दूसरा एंबुलेंस मौके पर पहुंचा और मरीज के साथ- साथ खराब पड़ी एंबुलेंस को खींचते हुए अस्पताल पहुंचाया गया.

इस घटना ने जिले की एंबुलेंस सेवा की जमीनी सच्चाई उजागर कर दी है. इमरजेंसी में मरीज की जान बचाने के लिए जिस सेवा पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है, वही सेवा खुद बीमार नजर आई. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एंबुलेंस समय पर और सही हालत में न पहुंचे तो गंभीर मरीज की जान पर सीधा खतरा मंडराने लगता है.

लोगों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मंचों से झारखंड में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की बात कही जाती है, लेकिन जब एंबुलेंस जैसी बुनियादी इमरजेंसी सेवा ही जवाब दे जाए, तो मरीजों की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है. यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर स्थिति पर भी सोचने को मजबूर करती है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

अंगुल लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, दो घायल, लूटा गया सोना-चांदी बरामद

अंगुल, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल लूटकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पुलिस मुठभेड़...

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत