जमशेदपुर के सोनारी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप


जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर-2 स्थित एक मकान में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सलोनी मुखी के रूप में हुई है, जो अपने ही घर में पंखे से फांसी पर झूलती हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में सलोनी की शादी आपसी सहमति से उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही सलोनी मानसिक रूप से परेशान रहती थी और अक्सर गुमसुम दिखाई देती थी। हाल के कई महीनों से वह अपने ससुराल में न रहकर बड़ी बहन के घर रह रही थी, जिससे उसके वैवाहिक जीवन में तनाव की बात सामने आ रही है।

बताया गया कि गुरुवार की रात सलोनी ने सामान्य रूप से घर में खाना-पीना किया और अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से फांसी लगाई हुई मिली। इस दौरान मृतका का पति उमंग मुखी मौके से फरार बताया जा रहा है, जिससे मामले को लेकर परिजनों का संदेह और गहरा गया है। सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजनों ने पति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और इसे हत्या की आशंका बताते हुए ससुराल पक्ष की भूमिका की गहन जांच की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि यह मामला केवल खुदकुशी का नहीं हो सकता और इसके पीछे पारिवारिक उत्पीड़न की आशंका है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे...

पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर दौड़ रहा जमशेदपुर, शुक्रवार को तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे...

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। लेकिन अफवाह ऐसी मानो पेट्रोल डीजल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, कहा-जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की...

टेल्को थाना क्षेत्र के मिश्रा बगान फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा बगान में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत