मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गुआ गोलीकांड के शहीदों की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों के परिवार की पहचान करेगी कमिटी

खरसावां : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार, पहली जनवरी को खरसावां शहीद स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इनकार कर सादगी का परिचय दिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय के वीरों ने अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. खरसावां का शहीद स्थल हमारे इतिहास का ऐसा पन्ना है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत शहीदों को नमन करके की जा रही है, जो समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि गुआ गोलीकांड के शहीदों की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों और उनके आश्रितों को सम्मान देने के लिए सरकार जल्द एक कमेटी गठित करेगी। इस कमेटी का उद्देश्य शहीदों की पहचान और उनके परिजनों तक राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना होगा।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपक बिरूआ, सांसद जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, सविता महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मध्य प्रदेश : कूनो में जन्मी मादा चीता केजीपी 11 मुरैना में घायल मिली, पालपुर केंद्र में इलाज जारी

भोपाल, 3 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से जुड़ी महत्वाकांक्षी चीता पुनर्स्थापन परियोजना के बीच एक युवा मादा चीता के घायल...

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने बदली रेखा बेसरा की जिंदगी, मजदूरी छोड़ शुरू किया मुर्गी पालन का व्यवसाय

जामताड़ा, 3 जून (आईएएनएस)। झारखंड के जामताड़ा जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल : उत्तर हावड़ा के विधायक उमेश राय बन सकते हैं मंत्री, समर्थकों में जश्न का माहौल

कोलकाता, 31 मई (आईएएनएस)। उत्तर हावड़ा से भाजपा विधायक उमेश राय के मंत्री बनने की संभावना ने उनके समर्थकों और परिवार में खुशी की...

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत