गम्हरिया स्थित टाटा स्टील प्लांट में वेंडर RK Enterprises के 160 मजदूर हड़ताल पर

बकाया भुगतान और पारदर्शिता नहीं बरतने का वेंडर पर लगाया आरोप

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित टाटा स्टील प्लांट में स्ट्रेट बार बिल से जुड़े वेंडर RK Enterprises के अधीन कार्यरत कुल 160 मजदूरों ने हड़ताल शुरू कर दी है. मजदूर अपने बकाया भुगतान और बकाया हिसाब- किताब की मांग को लेकर आंदोलन पर बैठ गए हैं.

मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उनके मेहनताना का न तो पूरा भुगतान किया जा रहा है और न ही भुगतान में पारदर्शिता बरती जा रही है. आरोप है कि बार- बार वेंडर बदले जाने के कारण पुराने भुगतान का रिकॉर्ड साफ नहीं किया जाता, जिससे मजदूरों को गंभीर परेशानी हो रही है. मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें काम से बैठा दिया गया, जिससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है. इस फैसले से मजदूरों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने स्पष्ट किया कि वे किसी से टकराव नहीं चाहते, लेकिन अपने काम का पूरा, लिखित और पारदर्शी हिसाब चाहते हैं. मजदूरों की मांग है कि RK Enterprises और संबंधित प्रबंधन उनसे बातचीत कर जल्द समाधान निकाले. मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. फिलहाल हड़ताल के कारण स्ट्रेट बार से जुड़े कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत : ₹25 लाख तक कैशलेस हेल्थ बीमा, पुरानी बीमारियां भी पहले दिन से कवर

जमशेदपुर: समय के साथ कंपनियों की नीतियों में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई दशकों से टीएमएच के जरिए टाटा स्टील के कार्यरत...

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, छह दुकानों को बनाया निशाना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों में बुधवार रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से छह दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत