प्रभु यीशु मसीह के आगमन पर गुलजार रहे चर्च, प्रेम, शांति, सत्य और भाईचारे का दिया गया संदेश

जमशेदपुर : प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशी में क्रिसमस त्योहार बड़े ही उमंग उल्लास उत्साह के साथ मनाया गया। रोमन कैथोलिक चर्च इस कड़ाके की ठंड में भी गुलजार रहे और बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के बच्चे युवा बुजुर्ग महिलाएं कलीसिया में पहुंचे।

यहां ईसाई पुरोहितों के द्वारा प्रेम शांति सत्य अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया गया।

जमशेदपुर के संत जोसेफ महागिरजाघर, सेंट मैरी चर्च, लुपिटा चर्च टेल्को, मर्सी चेप्पल, कॉन्वेंट स्कूल, कार्मेल स्कूल, एक्सएलआरआई और लोयोला चर्च में प्रार्थना सभा हुई और मिसा बलिदान दिया गया।

कैरोल सिंगिंग के दौरान बहुत सारे मसीही समुदाय के लोगों ने अपने पाप को स्वीकार करते हुए कन्फेशन किया, पुरोहितों के द्वारा उन पर होली वॉटर का छिड़काव करते हुए सत्य प्रेम न्याय के रास्ते पर चलने का सबक दिया गया। समाज, राज्य, देश और दुनिया में अमन शांति तरक्की के लिए प्रार्थना की गई।

सभी कलीसिया में पवित्र बाइबल के वचन पहला, दूसरा एवं तीसरा पाठ पढ़ा गया। प्रभु यीशु मसीह के बाल रूप को बड़े ही श्रद्धा प्रेम भावना के साथ चरनी में रखा गया।

लोयोला स्कूल चर्च में मुख्य याजक फादर अजीत सोरेंग ने क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि येशु मसीह का आगमन पर्व है और हमें बाह्य आनंद उल्लास, भौतिक भोग का जीवन नहीं जीना है बल्कि आध्यात्मिक रूप से प्रभु के संदेशों को आत्मसात करना है। अंधकार में प्रभु यीशु मसीह आए और उन्होंने समस्त मानव जाति के कल्याण और मुक्ति के लिए, उसे अंधकार से छुटकारा दिलाने के लिए पाप, बुराइयों, द्वेष, घृणा, लालच, क्रोध, युद्ध से बचने के लिए खुद को क्रूस पर बलिदान चढ़ा दिया।

उनके अनुसार क्रिसमस हमारे लिए तभी सार्थक है जब हम खुद की विषय वासना त्याग भक्ति भावना से आध्यात्मिक रूप से प्रभु यीशु की ओर बढ़ेंगे तभी हमारी आशाएं पूरी होगी। विशेष प्रार्थना सभा में फादर मुक्ति क्लेरेंस, फादर सीजी थॉमस, फादर विक्टर मिस्किथ, फादर कुरुविला, फादर चार्ली परेरा, फादर सिरिल तिग्गा आदि शामिल हुए।

शहर में बेल्डीह बैपटिस्ट, जीईएल, सीएनआई कलीसिया में गुरुवार की सुबह विशेष प्रार्थना सभा आयोजित होगी।

क्रिसमस के मौके पर सभी चर्च रंगीन रोशनी से नहाए हुए हैं और मध्य रात्रि में घंटा बजाकर प्रभु यीशु मसीह के आगमन का संदेश दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण परियोजना को बड़ी सफलता, तीन नए चूजों के जन्म से संख्या बढ़कर 94 हुई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके भारत के दुर्लभ पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण अभियान को एक...

घाघीडीह सेंट्रल जेल में सुरक्षा में बड़ी सेंध, महिला मुलाकाती ने बनाया बंद अपराधियों का वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बावजूद एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत