जमशेदपुर के ओलीडीह में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, शिवम मिश्रा की हत्या योजना बना रहे सभी शूटर

जमशेदपुर। ओलीडीह में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल किया। हत्या की योजना बनाकर जुटे चार युवकों को पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती, विकास मंडल, अंकित सिंह उर्फ बंगाली और प्रिंस कुमार शर्मा उर्फ बाबु उर्फ शूटर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आदर्शनगर निवासी शिवम मिश्रा की हत्या की योजना बना रहे थे।बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को मंगलवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि ओलीडीह क्षेत्र के मुर्दा मैदान में कुछ युवक संदिग्ध स्थिति में एकत्र हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, झाड़ियों के पास बैठे चार युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मोनी मोहंती के पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार पूरी तरह इस्तेमाल के लिए तैयार था।पूछताछ के दौरान मोनी मोहंती ने स्वीकार किया कि आदर्शनगर निवासी शिवम मिश्रा ने उसकी भांजी से छेड़छाड़ की थी। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शिवम मिश्रा की हत्या की योजना बनाई थी। आरोपितों ने कई दिनों तक शिवम की रेकी की और पहले भी उसके घर जाकर धमकाने की कोशिश की थी। एक दिन शिवम घर पर नहीं मिला तो उसके परिजनों को डराया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात आरोिपत एक बार फिर हत्या की नीयत से मौके पर जुटे थे, तभी पुलिस ने कार्रवाई कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपित मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती पहले से कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ मारपीट, रंगदारी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी शारीक अली, विष्णु चरण भोगता, विवेक पाल, विजय कुमार, अभिषेक कुमार और ओलीडीह ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

”Vikram Sarabhai Prize 2026′ करीम सिटी कॉलेज के डॉ. अली जान हुसैन को ‘विक्रम साराभाई प्राइज 2026’ सम्मान

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अली जान हुसैन को इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्चर्स, वायनाड (केरल) की ओर...

Indian Railways gets its 18th zone, ‘South Coast Railway भारतीय रेल को मिला 18वां जोन, ‘दक्षिण तट रेलवे’ का गठन; विशाखापत्तनम बनेगा मुख्यालय

जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था मुख्यालय का शिलान्यास , ईस्ट कोस्ट रेलवे और साउथ सेंट्रल रेलवे के कुछ हिस्सों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

वर्कर्स कॉलेज में मुख्य द्वार का छज्जा गिरा

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में मुख्य द्वार का छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गई, कई छात्र बाल-बाल बचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का किया दौरा

भागलपुर। बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को निर्माणाधीन पीरपैंती पावर प्लांट परियोजना का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत