भारतीय रेलवे ने किया किराए में बढ़ोतरी का एलान, 26 दिसंबर से होगा लागू, मंथली सीजन टिकट पर कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली : यदि आप भी ट्रेेन से सफर करते हैं, तो समझ लीजिए आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल रेल का किराया महंगा होने जा रहा है। जी हां, भारतीय रेलवे ने रविवार को किराए में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। 26 दिसंबर 2025 से नया किराया स्ट्रक्चर लागू होगा। नए स्ट्रक्चर में किराए में इजाफा होगा। रेलवे ने कहा है कि इस बदलाव से उसे 600 करोड़ रुपये का रेवेन्यू फायदा होगा।

किराए में कितनी हुई बढ़ोतरी?

नए टिकट प्राइसिंग स्ट्रक्चर के तहत, पैसेंजर्स को ऑर्डिनरी क्लास में 215 km से ज्यादा की यात्रा पर प्रति km 1 पैसा ज्यादा देना होगा। वहीं मेल/एक्सप्रेस नॉन-AC और AC क्लास के लिए प्रति km 2 पैसे ज्यादा देने होंगे। 215 km से कम दूरी की यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए टिकट की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

इस बीच, 500 km की नॉन-AC यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को अपनी यात्रा के लिए 10 रुपये ज्यादा देने होंगे।

कैटेगरी किराए में बदलाव

सबअर्बन ट्रेन और मंथली सीजन टिकट पर कोई बदलाव नहीं

ऑर्डिनरी क्लास 215 Km तक कोई बदलाव नहीं

ऑर्डिनरी क्लास 215 km से ज्यादा 1 पैसा प्रति किमी

मेल/एक्सप्रेस नॉन एसी क्लास 2 पैसा प्रति किमी

मेल/एक्सप्रेस एसी क्लास 2 पैसा प्रति किमी

नॉन एसी 500 किमी की यात्रा 10 रुपये

इन टिकटों का किराया नहीं बढ़ा

हालांकि इंडियन रेलवे ने कम और मध्यम आय वाले परिवारों के लिए किराया किफायती बनाए रखा है। इसके लिए, रेलवे ने उपनगरीय और मासिक सीजन टिकटों का किराया नहीं बढ़ाया है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, जुलाई 2025 में किराए में पिछली बढ़ोतरी से अब तक 700 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है।

नेटवर्क का किया विस्तार

रेलवे ने पिछले एक दशक में अपने नेटवर्क और संचालन का काफी विस्तार किया है। हाई लेवल के ऑपरेशन को पूरा करने और सुरक्षा में सुधार के लिए, यह अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है। नतीजतन, कर्मचारियों की लागत बढ़कर 1,15,000 करोड़ रुपये हो गई है। पेंशन लागत बढ़कर 60,000 करोड़ रुपये हो गई है। 2024-25 में संचालन की कुल लागत बढ़कर 2,63,000 करोड़ रुपये हो गई है।

सुरक्षा और बेहतर ऑपरेशन पर इन प्रयासों के कारण, रेलवे सुरक्षा में काफी सुधार करने में सक्षम रहा है। भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा कार्गो ढोने वाला रेलवे बन गया है।

क्रिसमस और नए साल के लिए स्पेशल ट्रेनें

गौरतलब है कि किराया बढ़ोतरी से इतर इंडियन रेलवे ने 2025-26 के क्रिसमस और नए साल के दौरान आठ जोन में 244 अतिरिक्त ट्रिप के साथ विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। यात्रियों की संख्या में होने वाली संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए, मंत्रालय आने वाले दिनों में और ज्यादा ट्रिप की घोषणा करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बोकारो के पुपुनकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

डीसी ऑफिस में शव रखकर उग्र प्रदर्शन, 50 लाख की मांग

जमशेदपुर में युवक की मौत के बाद डीसी कार्यालय में शव रखकर उग्र प्रदर्शन हुआ, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 50 लाख मुआवजे की मांग की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत