जमशेदपुर पारडीह काली मंदिर के पास कोलकाता से रांची जा रही स्कॉर्पियो पलट गई, वाहन सवार सुरक्षित

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार सुबह रांची–टाटा हाईवे पर काली मंदिर के पास चांडिल थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई। कोलकाता से रांची जा रही स्कॉर्पियो की सामने से आ रही पिकअप वैन से टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। स्कॉर्पियो में 5 लोग सवार थे जो सभी गोड्डा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

वहीं पिकअप वैन के चालक सौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वह वाहन में फंस गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी जबकि कुछ लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो का टायर फटने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हुआ।

बता दें इस मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके कारण एक तरफ की सड़क बंद है। फिलहाल एक ही लेन से दोनों ओर का आवागमन हो रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत