टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर आर्मी जवान ने युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रांची। टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात करीब 9.30 बजे आर्मी के एक जवान द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की सतर्कता से 21 वर्षीया युवती को छुड़ाया जा सका। गुवाहाटी से चलकर टाटीसिलवे पहुंची आर्मी की स्पेशल ट्रेन लूप लाइन में खड़ी थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ट्रेन के प्रत्येक कोच में एक-एक आर्मी जवान की तैनाती की गई थी। इसी दौरान अनगड़ा क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती अपने एक रिश्तेदार को लेने टाटीसिलवे स्टेशन के डाउन लाइन स्थित प्लेटफार्म पर पहुंची थी।

आरोप है कि ट्रेन के भीतर मौजूद आर्मी जवान अजीत युवती को देख रहा था। अचानक उसने कोच का गेट खोलकर युवती को अंदर खींचने लगा। युवती ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया और भागने लगी, लेकिन आरोपी ने दोबारा उसे खींचकर कोच के अंदर कर लिया और गेट बंद कर हरकत की।

अंदर से युवती के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर तैनात आरपीएफ हवलदार बीडी बोदरा और कांस्टेबल केके महतो ने तत्परता दिखाते हुए हस्तक्षेप किया। दोनों जवान लगातार दरवाजा खटखटाकर खोलने को कहते रहे। जैसे ही आरोपी ने गेट खोला, आरपीएफ को देखा। वह दरवाजा दोबारा बंद करने लगा। इस दौरान आरपीएफ जवान की अंगुली में चोट लग गई। इसके बाद आरपीएफ ने बलपूर्वक दरवाजा खोल दिया। आरोपी जवान नशे की हालत में था और उसने आरपीएफ जवानों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

नशे में धुत जवान ने आरपीएफ से की हाथापाई : झड़प में दोनों पक्षों को चोटें आईं, लेकिन अंतत: आरोपी को काबू में कर लिया गया। घटना की सूचना रांची आरपीएफ पोस्ट के ओसी को दी गई। अपनी टीम के साथ वे मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में टाटीसिलवे पुलिस भी स्टेशन पहुंच गई। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया, जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की पहचान आर्मी जवान अजित सिंह के रूप में हुई है, जो एमसीओ दिल्ली में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थापित है। वह प्रयागराज जिले के छिवकी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव का रहने वाला बताया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

मुसाबनी-डुमरिया दौरे पर उपायुक्त, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; आम बागवानी लाभुक से किया संवाद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने मुसाबनी और डुमरिया प्रखंडों का दौरा कर विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की...

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत