सरायकेला : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला से झारखंड सरकार द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा में कुछ विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।
इस परीक्षा में विद्यालय की ओर से सात विद्यार्थियों ने इस वर्ष सफलता अर्जित की है। सफल विद्यार्थियों में जूली मुंडा, निकिता महतो, तुलसी महतो, रितु महतो, अनीश बराट, आयुष महतो और अनुष्का राय शामिल हैं।
सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य और उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति जी ने बधाई दी। प्रधानाचार्य ने अपने बधाई संदेश में कहा की हर वर्ष हमारे विद्यालय से विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होते हैं और सफलता अर्जित करते हैं।
यह हमारे विद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारे बच्चे हरेक प्रतियोगिता में भाग लेकर इसी तरह के सफलता अर्जित करते रहेंगे। यह आपके अथक परिश्रम और लगन परिणाम है। इसके लिए हमारे बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के सभी आचार्य दीदी जी को भी बधाई।
