टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर आईडीटीआर के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर आईडीटीआर के समीप बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएल-02 क्यू–7066 नंबर का ट्रेलर ट्रक तेज रफ्तार में कांड्रा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर ने पहले पीछे से जेएच 05 डीएच- 50954 नंबर की स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चालक के फरार होने के बाद अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पार कर दूसरी दिशा से आ रही जेएच 05 बीवी- 1386 नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल से जा टकराया।

बुलेट पर सवार दो युवकों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। वहीं, इस हादसे के बाद टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

महेंद्र नारायण सिंह के निधन से मानगो में शोक की लहर

मानगो के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नारायण सिंह का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टाटा स्टील के पूर्व कर्मी रहे सिंह सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।

11 वर्षों से अधूरी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के खिलाफ धरना, 15 दिन में शुरू नहीं हुई सप्लाई तो तेज होगा आंदोलन

जिला प्रशासन ने 14 जून से जलापूर्ति शुरू कराने का दिया था भरोसा दूरदराज से लोगों का लाना पड़ रहा पानी, बढ़ जाती हैं परेशानियां गर्मी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत