बिहार: गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज । बिहार सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था की दुरुस्त स्थिति के लाख दावे कर ले, लेकिन अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर माता के कई आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। इस बीच, पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। थावे मंदिर बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक प्रसिद्ध शक्ति पीठ है, जो देवी मां थावे वाली को समर्पित है। यह मंदिर भक्तों के बीच अपनी चमत्कारी शक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है।पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात चोर मंदिर के पीछे से सीढ़ी के रास्ते पहुंचे और फिर रस्सी के द्वारा मंदिर परिसर में प्रवेश कर तीन तालों को काटकर गर्भगृह तक पहुंच गए और माता के सोने का मुकुट सहित कई सोने और चांदी के आभूषण लेकर चले गए। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। प्रारंभिक तौर पर सीसीटीवी फुटेज में मास्क पहने हुए दो चोर मंदिर में प्रवेश करते नजर आए हैं, जिसमें से एक के पास लोहा काटने वाला कटर है। फुटेज में ये लोग गर्भगृह से आभूषण को एक बैग में डालकर निकलते दिख रहे हैं।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को गुरुवार को बताया कि एक हार (माला), सोने का मुकुट और छतरी की चोरी हुई है। अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के लिए तकनीकी टीम को भी लगाया गया है। मंदिर की सुरक्षा में जो गार्ड रहते हैं, उनके कार्यकलापों की भी जांच की जाएगी।बता दें कि बिहार के अलावा देश के अन्य क्षेत्रों से भी यहां लोग माँ थावे वाली के दर्शन करने आते हैं। नवरात्रि और अन्य पर्वों के दौरान यहां भव्य मेले और जागरण का आयोजन होता है। यहां का वातावरण भक्तिभाव से पूर्ण होता है, जहां भक्त घंटों तक दर्शन के लिए पंक्तियों में खड़े रहते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश के योगदान को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को श्रद्धांजलि...

झारखंड में उन्नत नेत्र शल्य चिकित्सा केंद्र ‘दृष्टि’ की शुरुआत

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में आंध्र प्रदेश के मरीन इंजीनियर समेत तीन भारतीय नाविकों की मौत

विशाखापत्तनम, 11 जून (आईएएनएस)। ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी सैन्य हमले में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी मरीन इंजीनियर...

कॉमेडी की आड़ में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : शाइना एनसी

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत