रांची सदर समेत झारखंड के चार सरकारी अस्पतालों में होगा 21 गंभीर बीमारियों का इलाज।

रांची। झारखंड के गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए दूसरा राज्य जाना न पड़े, इसके लिए राज्य में ही उन बीमारियों का इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। ऐसी 21 गंभीर बीमारियों का इलाज राज्य के चार सरकारी बड़े अस्पतालों में होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान तथा सदर अस्पताल, धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एवं अस्पताल तथा जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का चयन किया है।

इन अस्पतालों में इन गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सारी सुविधाएं बहाल की जाएंगी। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सक, पारा मेडिकल कर्मी के साथ-साथ आवश्यक मशीन-उपकरण व जांच की सुविधाएं सम्मिलित हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इसे लेकर नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ने कहा कि चारों अस्पतालों में 21 गंभीर बीमारियों के इलाज के सारी व्यवस्था शीघ्र पूरी की जाए। इन गंभीर बीमारियों का इलाज चयनित अस्पतालों में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सुनिश्चित किया जाएगा।

चार बड़े निजी अस्पतालों में भी होगा इलाज : अपर मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि राज्य के इन चार सरकारी अस्पतालों के साथ ही राज्य के चार बड़े निजी अस्पतालों में भी गंभीर बीमारियों का उपचार हो सकेगा।इन बीमारियों के इलाज के लिए आगे आने वाले अस्पतालों को सारी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बताया कि विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए पैकेज का निर्धारण किया जा रहा है। इन सभी गंभीर बीमारियों का उपचार मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत ही हो सकेगा। इस योजना के तहत रोगों के उपचार के लिए निश्चित पैकेज का निर्धारण किया जा रहा है ताकि लोगों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़े।

बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए सीएमसी वेल्लोर से होगा एमओयू : राज्य सरकार रांची सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट की स्थापना की कार्रवाई कर रही है। इसे लेकर रांची सदर अस्पताल सीएमसी वेल्लोर के साथ एमओयू करेगा। इसके साथ ही सिकल सेल एनीमिया के ट्रीटमेंट के लिए सदर अस्पताल रांची में व्यापक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इन गंभीर बीमारियों का होगा इलाज : सभी प्रकार के कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट, गंभीर लीवर रोग, एसिड अटैक, सीरियस हेड इंजुरी, रेटिनल डिचैटमेंट, विस्काट एल्ड्रिन सिंड्रोम, थैलेसीमिया, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, बाईपास सर्जरी, ब्रेन हेमरेज, प्लास्टिक सर्जरी, प्रोलिफेरेटिव डायबीटिक, रेटिनोपैथी, पेनेट्रेटिंग केरेटोप्लास्टी, आपरेशन आफ ओ फिसुला आदि का इलाज इस योजना के तहत होगा। राज्य सरकार समय-समय पर इसमें अन्य बीमारियों को भी सम्मिलित कर सकेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बीटीपीएस पर फिर लगा दामोदर को प्रदूषित करने का आरोप, सरयू राय ने कार्रवाई की मांग की

बीटीपीएस की लापरवाही से फिर दामोदर प्रदूषित, पाइपलाइन फटने से जहरीला बहिस्राव नदी में दूषित पानी ऐश पौंड से ही नदी में छोड़ा जा...

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में निर्माणाधीन प्लांट में दर्दनाक हादसा, 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत

ADITYAPUR सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन जयसवाल एंटरप्राइजेज प्लांट में काम के दौरान दो मजदूर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

OnePlus–Realme Merger: यूजर्स के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह?

नई दिल्ली : स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ समय से यह चर्चा तेज थी कि OnePlus का भविष्य खतरे में है। अब इस पर...

मजदूर दिवस पर रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

जमशेदपुर में मजदूर दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहां युवाओं और नागरिकों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत