जोरदार हंगामे के बीच ‘VB-जी राम जी’ बिल लोकसभा में पारित : विपक्षी सांसदों ने बिल के पेज फाड़कर उड़ाए

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बीच ‘भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB-जी राम-जी विधेयक पारित कर दिया गया। विपक्षी दलों के कड़े विरोध और नारेबाजी के बावजूद यह बिल ध्वनि मत से पास हुआ। कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसदों ने विधेयक की प्रतियां फाड़कर सदन में उछाल दीं और वेल में पहुंचकर विरोध जताया। बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी महात्मा गांधी के विचारों को सही मायने में नहीं अपनाया, जबकि मौजूदा सरकार गांधीजी के सिद्धांतों पर चलने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद गांधीजी ने कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी और विशेष दर्जा जैसे फैसलों को संविधान की भावना के खिलाफ बताया। शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में मनरेगा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ और फंड का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने उन खामियों को दूर कर विकास कार्यों पर सही तरीके से धन खर्च किया है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती और यह विधेयक किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए लाया गया है।वहीं विपक्ष का आरोप है कि यह विधेयक केवल नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे रोजगार की गारंटी कमजोर होगी। विपक्षी दलों ने मांग की थी कि इस कानून को संसद की स्थायी समिति के पास भेजा जाए, लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया।गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को VB-जी राम-जी बिल पर लोकसभा में करीब 14 घंटे तक लंबी चर्चा हुई थी, जो देर रात 1:35 बजे तक चली। चर्चा में 98 सांसदों ने हिस्सा लिया। यह नया विधेयक करीब 20 साल पुराने मनरेगा कानून की जगह लेने जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश के योगदान को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को श्रद्धांजलि...

झारखंड में उन्नत नेत्र शल्य चिकित्सा केंद्र ‘दृष्टि’ की शुरुआत

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा नेता बोले- “टीएमसी ने 15 साल किया पाप, करना होगा गलत काम का प्रायश्चित’

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय...

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

अगरतला, 15 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 24 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत