जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर। सिदगोडा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह इलाके के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वर्णरेखा नदी पर प्रस्तावित फोर लेन पुल के निर्माण कार्य की विधिवत शुरूआत बुधवार को कर दी गई। बाबूडीह लाल भट्टा स्थित बाराघाट के समीप भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी एनएच-33 तक बनने वाले इस पुल परियोजना का शुभारंभ जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। इससे पूर्व 4 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्कालीन जमशेदपुर पूर्वी विधायक एवं वर्तमान जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय की उपस्थिति में इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास किया था।

निर्माण कार्य की शुरूआत के अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह परियोजना पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में परिकल्पित की गई थी, जिसे उस समय सिग्नेचर ब्रिज के रूप में प्रस्तावित किया गया था। प्रशासनिक कारणों और विभागीय आपत्तियों के चलते यह योजना लंबे समय तक कागजों में ही अटकी रही। उन्होंने बताया कि लिट्टी चौक पुल का डीपीआर पहले ही तैयार कर लिया गया था और वर्ष 2024 में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री की ओर से शिलान्यास भी किया गया, लेकिन पथ निर्माण विभाग की ओर से पुल की लंबाई को लेकर आपत्ति जताए जाने से डिजाइन में बदलाव करना पड़ा, जिससे फाइल रांची स्थित मुख्यालय में लंबित हो गई।

विधायक ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया और सचिव स्तर पर लगातार संवाद के साथ कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय से समन्वय कर अंतत: परियोजना को स्वीकृति दिलाई। लगभग एक माह पूर्व निर्माण एजेंसी की ओर से मिट्टी जांच का कार्य भी शुरू कर दिया गया था।

इस परियोजना के तहत कुल चार किलोमीटर लंबे फोर लेन फ्लाईओवर और सड़क का निर्माण किया जाएगा। स्वर्णरेखा नदी के दोनों किनारों पर दो-दो किलोमीटर फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। पूरी योजना पर करीब 49 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे 18 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में आॅनलाइन शिलान्यास के बावजूद कार्य शुरू नहीं होना सरकार की उदासीनता को दशार्ता है। उन्होंने गोविंदपुर पुल सहित अन्य लंबित पुल परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। साथ ही स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि इस निर्माण कार्य से किसी भी बस्ती या घर को नुकसान नहीं पहुंचेगा और किसी का भी घर नहीं तोड़ा जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर की बेटी ने रचा इतिहास, आईसीसी बोर्ड में 12वीं में देश टॉपर बनी

जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने आईसीसी बोर्ड 12वीं बायो साइंस में 100% अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया, जिससे शहर और स्कूल में खुशी का माहौल है।

OnePlus–Realme Merger: यूजर्स के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह?

नई दिल्ली : स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ समय से यह चर्चा तेज थी कि OnePlus का भविष्य खतरे में है। अब इस पर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गढ़वा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, चश्मा पहनाने की जिद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

GARHWA NEWS : झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने शादी की...

सीवान में रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

सीवान के पी देवी मोड़ स्थित बंबू रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी, शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल देरी पर आरोप, करीब 90 लाख का नुकसान हुआ और जांच जारी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत