टाटा पावर मजदूर यूनियन ने जोजोबेड़ा स्थित टाटा पावर के मजदूरों की समस्याओं को लेकर उप श्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा पावर मजदूर यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जोजोबेड़ा स्थित टाटा पावर में कार्यरत मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर उप श्रमायुक्त को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने वर्षों से कार्यरत मजदूरों के हितों की रक्षा और बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी। मांग पत्र में कहा गया कि 5, 10 एवं 20 वर्षों से निरंतर कार्यरत मजदूरों को उनकी दक्षता और अनुभव के अनुरूप अपग्रेड किया जाए, ताकि उन्हें बेहतर कार्य अवसर और सम्मान मिल सके।

महिला मजदूरों के बच्चों के लिए क्रेच यानी पालना घर की समुचित व्यवस्था किए जाने की भी मांग की गई। यूनियन ने ठेका परिवर्तन की स्थिति में मजदूरों को उसी कार्यस्थल पर नियोजित रखने, वेतन भुगतान से पूर्व सभी मजदूरों को पेमेंट स्लिप उपलब्ध कराने और सभी मजदूरों को वार्षिक अवकाश एवं बोनस की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग रखी।

इसके साथ ही टाटा पावर की परमानेंट प्रक्रिया में वर्षों से कार्यरत मजदूरों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि 30 दिन कार्य करने पर मजदूरों को ओवरटाइम का दोगुना भुगतान किया जाए और छुट्टी के दिन कार्य कराने की स्थिति में मजदूरों को एक दिन का प्रतिपूरक अवकाश दिया जाए।

अंबुज ठाकुर ने बताया कि उप श्रमायुक्त ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए बिंदुवार जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने शीघ्र ही टाटा पावर प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच वार्ता आयोजित कराने की बात कही, ताकि समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

छात्रों के लिए तैयार होगा प्लान बी, सिविल सेवा के साथ हम वैकल्पिक करियर भी सिखाएंगे : अवध ओझा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। शिक्षा और समसामयिक मुद्दों पर शिक्षाविद् अवध ओझा ने कहा कि अब नए एकेडमिक मॉडल का विस्तार हो रहा...

संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की गुरुवार को जयंती है। जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत