नारायण आईटीआई के रक्तदान शिविर में 47 यूनिट रक्त संग्रह

चांडिल : नारायण ट्रस्ट एवं राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नारायण प्राइवेट आई टी आई लुपुंगडीह चांडिल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी एवं नारायण ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ जटाशंकर पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में कुल 47 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके एक बूंद रक्त किसी जरुरतमंद को नव जीवन मिल सकता है। डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता देवाशीष राय, आशीष कुंडू, नीमडीह पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जयंत कुमार रजक, मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ सिंह, अधिवक्ता निखिल पांडे, प्राचार्य जयदीप पांडे, राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉ पी पटेल, अनामिका कुमारी, ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर उषा मुर्मू, लिली मुर्मू, फुलमनी लोहार, नीतीश कुमार, गीता कुमार, श्रावण कुमार आदि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बांग्लादेशी नागरिक...

काकोली घोष का बड़ा दावा, बागी गुट में सांसदों की संख्या 22 पहुंची

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने रविवार को दावा किया कि उनकी अगुवाई वाले पार्टी के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत