कीताडीह साउथ सेटलमेंट मोहर्रम इमामबाड़ा मैदान की चहारदीवारी निर्माण का जोरदार विरोध

रेलवे के डीआरएम से मुलाकात करेंगे पूर्वी कीताडीह के उपमुखिया मैनुल खान

कहा-यहां के लोगों के लिए शादी व्याह, खेलकूद, मुहर्रम के लिए है एक मात्र मैदान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कीताडीह स्थित साउथ सेटलमेंट मोहर्रम इमामबाड़ा मैदान को रेलवे द्वारा चहारदीवारी किए जाने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह मैदान वर्षों से सामाजिक, धार्मिक और खेलकूद गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है और इसे जबरन घेरना जनभावनाओं के खिलाफ है।

साउथ ईस्टर्न रेलवे मुहर्रम अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसधारी शेख सलाउद्दीन ने बताया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण इसी मैदान से हर वर्ष मुहर्रम का अखाड़ा निकाला जाता है। इसके अलावा ख्वाजा साहब का उर्स भी इसी मैदान में आयोजित होता है। साथ ही शादी- विवाह,खेलकूद और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी इस मैदान का नियमित उपयोग किया जाता रहा है।

स्थानीय मुहर्रम कमेटी ने रेलवे की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि रेलवे को वास्तव में इस जमीन की आवश्यकता है तो उसके उपयोग को स्पष्ट किया जाए, लेकिन बिना किसी ठोस आवश्यकता के जबरन चहारदीवारी कर आम लोगों को परेशान न किया जाए।

कमेटी का कहना है कि मैदान को घेरने से क्षेत्र के लोगों की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित होंगी। बताया गया कि मंगलवार को रेलवे की टीम जेसीबी मशीन के साथ इमामबाड़ा मैदान की चहारदीवारी करने पहुंची थी, इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और विरोध शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों के तीव्र विरोध के कारण रेलवे की टीम को बिना काम किए वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मामले की जानकारी रेलवे के आईओडब्ल्यू विभाग को दे दी गई है, साथ ही जल्द ही क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम से मुलाकात कर अपनी आपत्ति और मांगों को लिखित रूप में सौंपेगा।

फिलहाल इमामबाड़ा मैदान की चहारदीवारी का कार्य रुका हुआ है, लेकिन इसे लेकर क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पूर्वी कीताडीह पंचायत की उप- मुखिया मेनुल खान ने कहा कि इस मैदान में मुहर्रम के अलावा शादी- विवाह,बच्चों के खेलकूद और अन्य सामाजिक कार्यक्रम होते हैं. यदि मैदान को घेर दिया गया तो आम जनता का जनजीवन प्रभावित होगा।

शेख सलाउद्दीन (साउथ सेटलमेंट मोहर्रम कमेटी के लाइसेंस धारी)

मैनुल खान (पूर्वी कीताडीह उपमुखिया)

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

पहली नौकरी पाने वालों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, पीएम मोदी 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि करेंगे वितरित

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत