भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन को जोरदार स्वागत, नड्डा और शाह की मौजूदगी में कार्यभार संभाला
दिल्ली : बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन प्रसाद सिन्हा की BJP के कार्यकारी अध्यक्ष की ताजपोशी हो गई है। दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में उन्होंने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
पिछले दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
दिल्ली में हुआ नितिन नबीन का जोरदार स्वागत
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
‘छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है’
BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।”
