पोटका अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी के छात्रों ने चांडिल जलाशय में लिया नौका विहार का आनंद

पोटका : प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी के 12वीं कक्षा के 105 छात्र-छात्राओं का वनभोज सह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को चांडिल जलाशय में नौका विहार अभयारण्य का भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रधानाध्यापिका जोबा सोरेन,विज्ञान के शिक्षक कृष्ण सिंह व बादल सिंह सरदार ने छात्रों को चांडिल जलाशय में बिजली उत्पादन, मछली पकड़ने व पालने का कौशल व चांडिल जलाशय का साहित्यक परिदृश्य की जानकारी दी। मौके पर किरण कुजूर व अतूल महतो ने अभयारण्य के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि व दशम जलप्रपात पर छात्र-छात्राओं को रूबरू करवाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदर्शन सरदार, शैक्षणिक समिति के सदस्य उज्वल कुमार मंडल उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो उलीडीह के ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आया युवक 24 लाख के गहने लेकर फरार

जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। विशेषकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी, फायरिंग की घटनाएं शामिल हैं। मंगलवार...

नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट्स ने किया शानदार प्रदर्शन, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में टीम झारखंड ने जीता रजत पदक

जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) को अपने आठ कैडेट्स की शानदार उपलब्धि पर गर्व है, जिन्होंने 26 मार्च से 1 अप्रैल तक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत