जमशेदपुर : मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार

जमशेदपुर। सिख पंथ के श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज तथा भाई सती दास जी, भाई मति दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित दो दिवसीय कीर्तन दरबार में आस्था और भक्ति की अलौकिक बयार बही।

रविवार को मनिफिट के डीवीसी मैदान में सिख नौजवान सभा (मनिफिट यूनिट) के तत्वावधान में साध-संगत के अपार सहयोग से आयोजित 75वां भव्य कीर्तन व कथा दरबार में अकाल तख्त श्री दरबार साहिब अमृतसर से पधारे हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह, कथावाचक चमकौर सिंह धन और ढाढ़ी जत्था गुरप्रताप सिंह पदम ने अपने मधुर सबद-कीर्तन गायन से संगत को ऐसा निहाल किया कि दरबार ने संगत के दिलों में आस्था की लहर दौड़ा दी।

रविवार को संपन्न हुए इस समागम में भक्ति की अलौकिक बयार बही और हजारों संगत ने गुरु महाराज के चरणों में माथा टेका। आंखों में आंसू, दिल में श्रद्धा और मुख से गुरबाणी की अमृतवाणी, ऐसा लगा मानो गुरु तेग बहादुर जी स्वयं संगत के बीच विराजमान हों। अकाल तख्त श्री दरबार साहिब अमृतसर से पधारे हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह, कथावाचक चमकौर सिंह धन और ढाढ़ी जत्था गुरप्रताप सिंह पदम ने अपने मधुर शबद-कीर्तन और वीर रस से भरी वाणी से संगत को निहाल कर दिया। जब रागियों ने गुरबाणी के शबद गाए, तो पूरा मैदान “बोले सो निहाल सतश्रीअकाल” के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचकों ने गुरु जी के बलिदान को इतनी सरल और भावुक तरीके से वर्णन किया कि हर श्रोता की आंखें नम हो गईं कि कैसे गुरु महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और कैसे उनके अनुयायियों ने क्रूर यातनाओं को हंसते हुए सहा।

इस दीवान में तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के महासचिव इंद्रजीत सिंह, सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची के प्रधान निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, परविंदर सिंह सोहल और हरमिंदर सिंह मिंदी सहित कई गणमान्य ने शिरकत की।

समागम को सफल बनाने में सक्रिय सदस्य सुरेंदर सिंह सन्नी के अलावा तरसेम सिंह, हरपाल सिंह, मनजीत सिंह, अमरीक सिंह, राजेंद्र सिंह, गजराग सिंह, जसबीर सिंह, राजेंद्र सिंह गोल्डी, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह और सलाहकार शमशेर सिंह सोनी जी का सराहनीय योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

प्रधानमंत्री मोदी का 20 जून को ओडिशा दौरा, राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी इस दौरे में प्रधानमंत्री के साथ...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत