सांसद खेल महोत्सव 2025 : आर्चरी और मुक्केबाजी के सफल प्रतिभागियों को विद्युत महतो ने किया पुरस्कृत

जमशेदपुर : सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में आर्चरी और मुक्केबाजी का आयोजन हुआ। आर्चरी का आयोजन JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। आर्चरी में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने इंडियन राउंड में हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्लब के चुने हुए तीरंदाज शामिल हुए । यह पूरी प्रतियोगिता द्रोणाचार्य अवॉर्डी और पद्मश्री पूर्णिमा महतो के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन ट्रैफिक उपाधीक्षक नीरज ने किया। खिलाड़ियों का उत्साह वरदान के लिए स्वयं सांसद विद्युत वरन महतो उपस्थित रहे और खेल के अंत में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

महिला वर्ग के मुकाबले में स्वर्ण पदक निर्मला महतो , रजत पदक काजल महतो और कांस्य पदक आलोमनी महतो को मिला। पुरुष वर्ग के मुकाबले में स्वर्ण पदक सागेन सोरेन ,रजत पदक सगुण सोरेन और कांस्य पदक आकाश महतो को मिला। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ सर्टिफिकेट और पुरस्कार राशि दी गई। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन कुलवंत सिंह बंटी ने किया ।

पूरी प्रतियोगिता में दीपू सिंह , कुलवंत सिंह बंटी ,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा नेता नागेंद्र पांडे, मनोज कुमार सिंह, अभय कुमार चौबे, प्रभाकर के साथ बड़ी संख्या में खेल संचालन से जुड़े लोग आदि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

हनुमान जयंती पर जमशेदपुर में भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

जमशेदपुर : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जलाराम भवन से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन...

चक्रधरपुर में वीर शहीद रघुनाथ महतो का 248वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

चक्रधरपुर: चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के 248वें शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा (आसनतालिया, चक्रधरपुर)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत