CSR सूची से गुवा के बहदा गांव का नाम गायब, आक्रोशित ग्रामीणों ने 22 दिसंबर से पानी सप्लाई बंद करने की दी चेतावनी

गुवा : मेघाहातुबुरु सेल प्रबंधन द्वारा बहदा गांव को CSR सूची में शामिल नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसी मुद्दे पर गुरुवार को बहदा गांव में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विरोध को तेज करने का निर्णय लिया गया।

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 20 दिसंबर 2025 तक बहदा गांव को CSR सूची में शामिल नहीं किया जाता, तो 22 दिसंबर 2025 की सुबह 6 बजे से कुमड़ी गांव में लगाए गए पंप सेट और पार्डी पंप हाउस की पानी सप्लाई को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। बहदा गांव के मुंडा रोया सिद्धू ने बताया कि वर्ष 2023 में ही ग्रामीणों ने उपायुक्त चाईबासा को लिखित आवेदन देकर गांव को CSR सूची में जोड़ने की मांग की थी।

इसके बाद उपायुक्त ने सेल प्रबंधन को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया था। बावजूद इसके, दो वर्ष बीत जाने के पश्चात भी बहदा गांव को CSR सूची में शामिल नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों का धैर्य टूट रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सेल प्रबंधन को कई बार लिखित रूप में आवेदन भेजे गए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। किसी भी प्रकार की ठोस पहल नहीं की गई। इसी उपेक्षा के विरोध में गुरुवार को ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि निर्धारित समय सीमा तक मांग पूरी नहीं होने पर पानी सप्लाई बंद कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

प्रिंस यादव मौत मामले की भारत, बिहार और नेपाल सरकार मिलकर संयुक्त जांच करे : तेजस्वी यादव

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक...

साकची में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन

साकची के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ। 14 जून को पूर्णाहुति हवन और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत