टेल्को को-ऑपरेटिव सोसायटी कर्मियों के वेतन व लंबित मामलों का निष्पादन नहीं हुआ तो 16 दिसंबर को आंदोलन करेंगे आनंद बिहारी दूबे

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दूबे ने टेल्को कोऑपरेटिव सोसायटी सहित संबंधित पदाधिकारियों को चेतावनी दी है कि 17 मई 2018 से लंबित अनुमोदन–संबंधी मामलों एवं सोसाइटी के कामगारों के हित से जुड़े सभी लंबित अधिकारों और कागजातों का निपटारा 15 दिसंबर तक हर हाल में किया जाए। उनका कहना है कि इन मामलों में लगातार वार्ता के बावजूद कोई ठोस निर्णय या अद्यतन उपलब्ध नहीं कराया गया। यहाँ तक कि महीने का वेतन भुगतान जो 2 तारीख को हो जाना था लेकिन आज तक नहीं हो पाया है जिससे व्यापक जनाक्रोश व्याप्त है।

यदि निर्धारित समय-सीमा तक संबंधित विभागों द्वारा लंबित फाइलों का निष्पादन, आदेशों की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने तथा आवेदकों को विधिवत सूचना देने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो 16 दिसंबर को सोसाइटी कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी ने संकेत दिया है कि इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन, अनिश्चितकालीन धरना और घेराव की रणनीति बनाई जाएगी, जिसके लिए पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन पर होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 16 दिसंबर को प्रस्तावित आंदोलन में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि कामगारों से जुड़े मुद्दों पर प्रबन्धन को जवाबदेह बनाया जा सके और लंबित मामलों पर कार्यवाही को शीघ्रताशीघ्र निष्पादित कराया जा सके। गुरुवार को एक दिवसीय प्रदर्शन में आनन्द बिहारी दुबे सहित सर्वश्री सामंतो कुमार,धीरज कुमार सिंह,त्रिनाथ,सुशील घोष,अभिनीत कुमार यादव, सन्नी कुमार सिंह, निखिल तिवारी, रोहन कुमार मिश्रा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता और सैकड़ों कामगार सम्मिलित हुए ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

चाकुलिया: हाथियों के हमले से बाल बाल बची छात्रा, भागने के दौरान गिर कर हुई घायल

चाकुलिया हवाई पट्टी क्षेत्र में दो हाथियों के अचानक आने से छात्रा भागते समय घायल हुई, ग्रामीणों ने बचाया और इलाज के बाद छुट्टी मिली।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गरीबी से जूझती छात्रा की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री और डीसी से भावुक अपील

बोकारो की छात्रा ने आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छूटने पर मुख्यमंत्री और डीसी से मदद की भावुक अपील की, इंजीनियर बनने का सपना अधूरा होने का खतरा जताया।

सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़: IED ब्लास्ट और गोलीबारी में कोबरा बटालियन के 5 जवान घायल

चडराडेरा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से आमना-सामना, एक जवान की हालत गंभीर, सुरक्षाबलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत