जमशेदपुर की सीतारामडेरा थाना पुलिस ने किया आभूषण चोरी के मामले का खुलासा, तीन धराए, खरीददार भी गिरफ्तार

जमशेदपुर : पुलिस को एक बार फिर चोरी के मामले का खुलासा करने में कामयाब हुई। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 7 दिसंबर को हुई चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने बताया कि चोरी की वारदात बाराद्वारी निवासी अमित सोलंकी के घर में हुई थी।

अज्ञात चोरों ने सोने और चांदी के गहने की चोरी की थी। मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने आलोक मुखी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसकी बहन ज्योति मुखी और जीजा धीरज तांती को भी पकड़ा गया। तीनों इस चोरी में शामिल थे।

जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के गहनों को सुनील कुमार प्रसाद नामक व्यक्ति ने खरीदा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने चोरी के सौ प्रतिशत सामान को जब्त कर लिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने बताया कि पुलिस टीम की सक्रियता से यह सफलता मिली है। सभी आरोपी अब न्यायालय के समक्ष पेश किए गए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया

बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में...

झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने लगाई न्याय और सहयोग की गुहार

जमशेदपुर: पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल, जो एक दिव्यांग खिलाड़ी हैं, ने अपने साथ हुई कथित नाइंसाफी के खिलाफ न्याय और सहयोग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत