पूर्वी सिंहभूम जिले में राशन वितरण में अनियमितता, विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में डीलरों के बकाया कमीशन को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कई प्रखंडों में दिसंबर 2025 का राशन अभी तक बहुत सारे डीलर्स को नहीं मिला है। विभाग के द्वारा अवधि विस्तार भी डीलर्स को वितरण के लिए नहीं मिल रहा है, जिसके चलते लाभुकों को राशन समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

जिला के कुछ प्रखंड गोदामों जैसे बर्मामाइंस से अभी लगभग 100 डीलर्स, कारण्डीह गोदाम से लगभग 100 डीलर्स, साकची गोदाम से लगभग 25 डीलर्स, पटमदा गोदाम से लगभग 30 डीलर्स, बोराम गोदाम से लगभग 35 डीलर्स, पोटका प्रखंड गोदाम से लगभग 60 डीलर्स, मुसाबनी प्रखण्ड गोदाम से लगभग 50 डीलर्स, डूमरिया प्रखंड गोदाम से लगभग 30डीलर्स को दिसंबर माह 2025 का NFSA/Green खाद्यान्न नहीं मिलने के कारण जिला में वितरण व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप हो चुका हैं।

दिसंबर माह सपाप्त होने में सिर्फ 19 दिन बाकि रह गया हैं,अगर 15 दिसंबर 2025 तक सभी दुकानदारों तक राशन नहीं पहुंच पाता है तो में जिला की वितरण प्रतिशत में कमी आ सकती हैं। साथ ही अधिकांश लाभुक राशन से वंचित हो सकते हैं,इसकी जवाबदेही तय करना सुनिश्चित किया जाए,क्योंकि प्रत्येक माह दस तारीख तक सभी खाद्यान्नों को दुकानदारों तक पहुंचाने का प्रावधान है।

राशन डीलरों की जिला कमेटी ने उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से आग्रह किया है कि मामले पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

दूसरी ओर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में इस मामले पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न दुकानदारों को अब तक कई माह का कमीशन नहीं मिल पाया है। दिसंबर माह में भी राशन वितरण को लेकर डीलर और ग्राहक दोनों परेशान हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

पहली नौकरी पाने वालों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, पीएम मोदी 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि करेंगे वितरित

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के...

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत