सरायकेला बिरसा चौक के समीप खड़े हाईवा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत बिरसा चौक के समीप मुक्ति पोखर के पास सड़क किनारे अंधेरे में खड़े हाईवा के पीछे से मंगलवार देर रात एक बाइक टकरा गई बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान जिलिंगबुरु गांव निवासी 35 वर्षीय राजू पूरती के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने घटना की सूचना पुलिस को दी और राजू पूरती को सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंगलवार को मुर्गा खरीदने के लिए अपनी बाइक से सरायकेला आया था।

रात को वापसी के दौरान मुक्ति पोखर के पास सड़क किनारे खड़े ब्रेक डाउन हाईवा के पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। हाईवा के पीछे किसी प्रकार का रेडियम नहीं लगा था। यह कयास लगाया जा रहा है कि बाइक सवार अंधेरे में खड़े हाईवा को देख नहीं पाया और उसकी बाइक टकरा गई।

सोनाराम बोदरा ने कहा कि वाहन के पीछे रेडियम अथवा किसी प्रकार के सुरक्षात्मक प्रतीक का न लगा होना जिला परिवहन विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विनय कुमार ने दोनो वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पलामू में दिनदहाड़े लूट: सीएससी संचालिका को गोली मारकर 3 लाख लूटे

पलामू : मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीएससी संचालिका और उनके पति पर फायरिंग कर...

फिल सॉल्ट को सम्मानित करते दिखे शहर के रत्नेश पांडेय

जमशेदपुर। अपने आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर प्रसिद्ध आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फील साल्ट को रविवार की रात वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित करते हुए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरयू राय ने कहा-यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

21 सदस्यीय समिति बनेगी, रेल मंत्री से मिलने दिल्ली जाएगा प्रतिनिधिमंडल, राजनीतिक दलों को भी इसमें शामिल होने का दिया गया आमंत्रण आधा दर्जन...

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग अकादमी ने इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में चौथा राष्ट्रीय पदक जीतकर रचा इतिहास

जमशेदपुर 2026: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) रोइंग अकादमी ने अपने छोटे से सफर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कटक में आयोजित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत