पटमदा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने नए कुलसचिव से विकास फंड उपलब्ध कराने को लेकर हुई चर्चा

पटमदा : पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के प्राचार्य कृष्णपद महतो ने मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण से शिष्टाचार मुलाकात की। कुलसचिव को अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत के साथ ही उन्हें शुभाकामनाएं दी गई। मुलाकात के दौरान पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के सर्वांगीण विकास, सरकारी अनुदान की स्वीकृति, सभी विषयों में स्थायी संबंधन, प्रधानमंत्री उच्च शिक्षा अभियान के तहत विकास फंड उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

पटमदा डिग्री कॉलेज को 2022 में ही नैक की ओर से बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। कॉलेज यूजीसी के तहत 2(एफ) में भी पंजीकृत हैं, ऑल इंडिया सर्वे ऑफ़ हायर एजुकेशन, झारखण्ड सर्वे ऑफ़ हायर एजुकेशन में पंजीकृत हैं। उसके बाद आज तक प्रधानमंत्री उच्च शिक्षा अभियान के तहत कोई भी विकास मद में राशि उपलब्ध नहीं हुआ है और न तो 2015 के बाद किसी भी विषय में स्थायी संबंधन प्राप्त हुआ है। जिसमें कुलसचिव की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला। मौके पर व्याख्याता विश्वनाथ महतो, नोडल ऑफिसर विश्वजीत महतो आदि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम

आरा, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को...

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत