टाटानगर- बादामपहाड़ मार्ग पर तीन स्टेशनों पर बनेगा प्लेटफार्म
जमशेदपुर : टाटानगर बादामपहाड़ मार्ग के तीन स्टेशनों पर बनेगा एक-एक नया प्लेटफार्म। चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार रायरंगपुर, बहलदा और आंवलाजुड़ी में यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए नया प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाएगा। मालूम हो कि इस मार्ग के सभी स्टेशनों पर एक ही प्लेटफार्म है जबकि रोजाना इस मार्ग से तीन मेमू और दो साप्ताहिक ट्रेनें चलती हैं। प्लेटफार्म की कमी के कारण यात्रियों के साथ-साथ रेलकर्मियों को भी परेशानी होती है।
मालूम हो कि अमृत भारत योजना के तहत बहलदा और रायरंगपुर स्टेशन का भी विकास होना है।
