टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन
जमशेदपुर : टाटा स्टील की सबसिडियरी कंपनी यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा का अचानक रविवार को निधन हो गया। 55 वर्षीय ऋतुराज सिन्हा अपने घर पर थे। इसी दौरान उन्हें खून की उल्टी हुई। उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टाटा स्टील प्रबंधन ने घटना की पुष्टि की है।
उनके निधन की सूचना मिले ही कंपनी के कई अधिकारी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अधिकारी और रिश्तेदार टीएमएच पहुंच रहे हैं।
उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने टाटा स्टील UISL के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा सामाजिक कार्य एवं उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्व थे। उपायुक्त ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं संतप्त परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
