Gulf Training Institute में वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन, HVAC टीम बनी चैम्पियन
जमशेदपुर : Gulf Training Institute में रविवार को वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन उत्साह और खेलभावना के माहौल में संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में HVAC Team और Safety Team आमने-सामने थीं। शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए HVAC टीम ने खिताब अपने नाम किया। टीम के कोच नद़ीम सर का रणनीतिक मार्गदर्शन जीत का अहम आधार रहा।
कार्यक्रम में आज़ाद नगर थाना के इंस्पेक्टर श्री चंदन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विजेता टीम को चैम्पियन ट्रॉफी और चेक पुरस्कार प्रदान किया गया।
संस्थान के डायरेक्टर शेख हाजी फ़रीदुल्लाह ने मुख्य अतिथि का सम्मान शॉल, बुके और मोमेंटो भेंटकर किया। इस अवसर पर संस्थान की सभी फैकल्टी को भी सम्मानित किया गया —
- Safety Faculty : इशान अंसारी
- HVAC Faculty : नद़ीम सर
- Operator Faculty : सकाई सर
- Water Treatment Faculty : ऐशन सर
- Welding Faculty : फिरोज़ सर
- Operator Faculty : शादाब सर
आयोजन में स्टाफ सदस्यों — नाज़िस, रियाज़, नूरुज़्ज़मां, शमशाद, राज, संतोष, उस्मान ज़ैद और मुना अंकल — की सक्रिय भूमिका व उपस्थिति ने कार्यक्रम को और सफल बनाया।
टूर्नामेंट का समापन विजेता HVAC टीम को चैम्पियन ट्रॉफी सौंपते हुए उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।
