सरायकेला जिले के नीमडीह में संदिग्ध परिस्थिति में होटल कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन मोड़ स्थित एक होटल में गुरुवार देर रात एक कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान चालियामा गांव निवासी 30 वर्षीय रवि सिंह उर्फ नागरा सिंह के रूप में हुई है।

नागरा सिंह काफी लंबे समय से होटल में कारीगर के रूप में काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10 बजे होटल स्टाफ के साथ खाना खाने के बाद नागरा सिंह रोज की तरह सोने चला गया।

शुक्रवार तड़के जब स्टाफ उसे जगाने गया तो वह अचेत अवस्था में था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक अथवा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हो सकती है।

घटना की जानकारी बाद सुबह होटल के मालिक ने स्टाफ की मदद से नागरा सिंह को चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद चेलियामा गांव में मातम पसर गया।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी। नागरा सिंह का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

11 से 15 जून ही नहीं, पूरे महीने दिखेगा आसमान में अद्भुत ‘प्लैनेट परेड’, जानें क्या है ‘एक्लिप्टिक’

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। जून का महीना इस बार खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। ग्रहों की 'प्लैनेट परेड' सिर्फ 11 से...

एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पूरे सप्ताह राहत के आसार; बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

नोएडा, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत