बंग बंधु के अध्यक्ष बने प्रकाश मुखर्जी

जमशेदपुर। झारखंड के सभी बांग्ला भाषियों को संगठित करने के उद्देश्य से संस्था बंग बंधु की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा व महासचिव उत्तम गुहा के अध्यक्षता संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पेट्रोन के रूप में रबीन्द्रनाथ दास (बहरागोड़ा) और चित्तो रंजन दास (पोटका) को मनोनीत किया गया। साथ ही एडवाइजर सुबोध गोराई, अध्यक्ष प्रकाश मुखर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. माइति (बहरागोड़ा), देबजीत सरकार, तोतन दत्ता, महासचिव बाबूलाल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सौरव चटर्जी और सह-कोषाध्यक्ष प्रणब बराट सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।

इसके बाद बंगीय उत्सव समिति की बैठक में झारखंड में बांग्ला भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2026 आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति के अनुसार यह भव्य उत्सव 1 फरवरी 2026 को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस आयोजन का उद्देश्य बांग्ला भाषा, सांस्कृतिक धरोहर, लोककला और पारंपरिक कलाओं को एक मंच प्रदान करना है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बैठक में शुभंकर चटर्जी, इंद्रजीत घोष, पूरबी घोष, अपर्णा गुहा, उत्तम गुहा, अमित मैती, अशोक दत्ता, सुभाष सिंह रॉय, बिनोद दे, उत्थान मुखर्जी, प्रणब सरकार सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आदित्य ठाकरे की वजह से ही शिवसेना (यूबीटी) छोड़ रहे नेता: नितेश राणे

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) की तुलना पश्चिम बंगाल के टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) से की है।...

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

पीएम मोदी ने बताया, पिछले 12 वर्षों में कैसे मजबूत हुआ भारत का रक्षा तंत्र, स्वदेशी तकनीक को मिला बड़ा बढ़ावा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा क्षमताओं और आत्मनिर्भरता की दिशा में पिछले 12 वर्षों में हुए महत्वपूर्ण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत