अब झामुमो के निशाने पर हैं पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, डूबता जहाज करार दिया

जिला संयोजक बागराई बोले- भुईयांडीह में था अवैध अतिक्रमण, विकास में बाधक बन रहे थे वहां के लोग

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां अब सत्ताधारी दल झामुमो के निशाने पर हैं। सोमवार को झामुमो जमशेदपुर जिला संयोजक बागराई मार्डी ने मीडिया के जरिये उन्हें जमकर खरी- खोटी सुनाई और उन्हें डूबता जहाज करार दिया है। साथ ही अपनी भाषा पर संयम रखने की नसीहत दे डाली।

दरअसल बागरई मार्डी दुलाल भुईयां के उस बयान पर खफा हैं जिसमें उन्होंने पिछले दिनों भुईयांडीह में सड़क चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद दिया था। पूर्व मंत्री ने जिला मुख्यालय तक रैली निकालकर टाटा स्टील और राज्य सरकार के साथ सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ तल्ख़ टिप्पणी की थी। आप भी सुनिए क्या कहा था पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने.

झामुमो नेता ने पूर्व मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि जब आप मंत्री हुआ करते थे तब उन गरीबों की सुध क्यों नहीं ली। उन्होंने कहा जिस थाली में खाकर दुलाल भुईयां मंत्री बने आज उसी थाली में छेद कर रहे हैं। वे आसमान में थूकने का काम न करें।

मार्डी ने पूर्व मंत्री को हद में रहकर संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि झामुमो आज किसी से कम नहीं है। विरोधियों को उनकी भाषा में जवाब देना जानता है।

गौरतलब है कि भुईयांडीह का मामला अब पूरी तरह से राजनीतिक रूप ले चुका है। इससे पूर्व जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और जदयू ने भी मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इधर झामुमो के इस मामले में एंट्री के बाद जमशेदपुर की सियासत पूरी तरह से गर्मा गई है। हालांकि जिला प्रशासन इस मामले में मौन है। भुईयांडीह में जिस जगह कार्रवाई की गई है वह अवैध अतिक्रमण था और वहां रह रहे लोग विकास में बाधक बन रहे थे। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर किया गया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अतिक्रमणकारियों की जीत होती है या मामला राजनीतिक बयानबाजियों तक सिमटकर रह जाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोचिंग विवाद मामले में रोशन आनंद को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। खान इंस्टीट्यूट के बाहर हुए कथित हमले और फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रोशन आनंद को...

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत