गोविंदपुर जलापूर्ति संकट पर विराम : भाजपा–आजसू के सत्याग्रह और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद श्रमिकों की हड़ताल 30 दिसंबर तक स्थगित

• जेमिनी इंटरप्राईसेज के 3 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान का मुद्दा अनसुलझा, सरकार को अंतिम अल्टीमेटम

• भाजपा आजसू नेताओं ने हड़ताल कर रहे श्रमिकों और पेयजल विभाग के जेई को गुलाब फूल भेंटकर किया सत्याग्रह

जमशेदपुर : गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत जेमिनी एंटरप्राइजेज के श्रमिकों की हड़ताल से प्रभावित इलाके को फिलहाल राहत मिल गई है। शनिवार से चल रही हड़ताल के कारण 21 पंचायतों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप थी, जिससे 40 हजार घरों की लगभग डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई। पेयजल विभाग पर एजेंसी का 3 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान बकाया होने के चलते श्रमिकों को पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिल पाया था। मंगलवार सुबह से पेयजल आपूर्ति बहाल होगी।

सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा–आजसू नेताओं और पेयजल विभाग के जेई आकाश भगत के हस्तक्षेप के बाद श्रमिकों ने 30 दिसंबर तक आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। वार्ता में पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने श्रमिकों की मांगों को जायज़ बताते हुए कहा कि व्यापक जनहित में वे विभाग और सरकार को एक माह का समय दें। उन्होंने 23 महीनों के बकाया भुगतान को तुरंत जारी करने का आग्रह भी किया।

वहीं भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने हड़ताल स्थल पर ही जिला उपायुक्त से दूरभाष पर बात कर जलापूर्ति बहाल करने और विवाद का त्वरित समाधान करने की मांग रखी, जिससे श्रमिकों में भरोसा बढ़ा कि उनके मुद्दे को राजनीतिक समर्थन प्राप्त है।

इससे पहले भाजपा और आजसू नेताओं ने गुलाब फूल देकर श्रमिकों और विभागीय अधिकारियों के समक्ष सत्याग्रह और गांधीगिरी का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आजसू नेता संजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, सरोज कुमार, सुधीर सिंह, मुकद्दर शर्मा, धुरंधर कुमार सिंह भी शामिल रहे।

साथ ही कई पंचायतों के प्रतिनिधि भी वार्ता में मौजूद रहे, जिनसे श्रमिकों ने लिखित आश्वासन की मांग की।

श्रमिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 30 दिसंबर तक बकाया भुगतान और वेतन निर्गत नहीं हुआ तो नववर्ष से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी विभाग और सरकार की होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जिनके सेवन से सेहत को भला चंगा रखा जा सकता है। शरीफा...

मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के पास ट्रैफिक पुलिस का विशेष जांच अभियान, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

जमशेदपुर : सोनारी स्थित मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के बाहर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यातायात...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत