भुइयांडीह कल्याण नगर में 10 वर्षीय बच्चे का मुंह दबाकर सोने का लॉकेट ले भागे नशेड़ी

जमशेदपुर : भुइयांडीह स्थित ह्यूम पाइप कल्याण नगर ए ब्लॉक निवासी सरिता देवी अपने बच्चे उपेन्द्र कैब्रता के साथ दुकान से समान लेने कल्याण नगर चौक गई थी।

समान लेकर आने के क्रम में बच्चा दौड़ता हुआ आगे चल रहा था। वह अपने मां से 100 मीटर की दूरी पर था। उसी दौरान शिव मंदिर के पीछे से 3 लड़के निकले और बच्चे को मंदिर के पीछे ले जाकर मुंह दबाकर उसके गले से सोने का लॉकेट निकाल लिया । जब उसकी मां पहुंची और इस तरह से अपने बच्चे को उन लोगों की गिरफ्त में देखा तो चिल्लाई। शोर सुनते ही नशेड़ी भाग गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती के कुछ लड़के और बाहर के कुछ लड़के यहां आकर प्रतिबंधित नशा करते हैं। वे लोग नशे का कारोबार करते हैं। शराब ,गांजा , ब्राउन सुगर बेचने का कारोबार करते हैं। इस इलाके में प्रतिबंधित नशे के सामान की खबू बिक्री होती है। पुलिस के नाक के नीचे इनका कारोबार फल – फूल रहा है। इसी तरह की घटना एक महीना पहले सी ब्लॉक में भी हुआ था। एक महिला के कान से ईयर रिंग खींचकर अपराधी भाग गया था। बस्ती में नियमति पेट्रोलिंग भी नहीं होती है और संदिग्ध दिखने वाले लोग से पूछताछ भी नहीं करते हैं।

बस्ती के लोगों का कहना है कि लगभग 50 वर्षों में इस बस्ती के अन्दर कोई छिनतई की घटना नहीं हुई है लेकिन बीते कुछ महीने के अन्दर ऐसा कारनामा शुरू हुआ है। पुलिस को इस पर लगाम लगाना चाहिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

”Vikram Sarabhai Prize 2026′ करीम सिटी कॉलेज के डॉ. अली जान हुसैन को ‘विक्रम साराभाई प्राइज 2026’ सम्मान

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अली जान हुसैन को इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्चर्स, वायनाड (केरल) की ओर...

Indian Railways gets its 18th zone, ‘South Coast Railway भारतीय रेल को मिला 18वां जोन, ‘दक्षिण तट रेलवे’ का गठन; विशाखापत्तनम बनेगा मुख्यालय

जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था मुख्यालय का शिलान्यास , ईस्ट कोस्ट रेलवे और साउथ सेंट्रल रेलवे के कुछ हिस्सों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सिदगोड़ा में बंद क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार, घर वाले शादी समारोह में शामिल होने गए थे गांव

जमशेदपुर : शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना...

Launch of “Steel Oars” Kit – TSAF Rowing Team स्टील ओअर्स टीम किट लॉन्च, राष्ट्रीय महिला रोइंग लीग में उतरेगी TSAF की टीम

जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) ने अपनी महिला रोइंग टीम “स्टील ओअर्स” के आधिकारिक टीम किट का भव्य लॉन्च किया। यह टीम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत