हजारीबाग : चोरी के आठ बाइक के साथ छह अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग। शहरी में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोहरसिंहा थाना और पेलावल ओपी क्षेत्र से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने चोरी की आठ बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया है।

घटना के अनुसार रविवार की देर रात पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि बाइक चोरी में शामिल अपराधी लोहरसिंहा क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना पर सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पेलावल और लोहरसिंहा थाना पुलिस के साथ तकनीकी शाखा की टीम को शामिल किया गया। टीम ने छापेमारी कर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा, जिनके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताया। उनकी निशानदेही पर पेलावल ओपी क्षेत्र के पवरा गांव से बाइक चोरी के मुख्य सरगना संदीप कुमार मेहता को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों में तौसीफ आलम (21), इस्लाम अंसारी उर्फ करन (21), मोस्तफा अंसारी उर्फ गोतू, (23), अविवेकानंद मलिक उर्फ अब्बास, संदीप कुमार मेहता, सैफ राजा (16) का नाम शामिल है। बरामद 8 बाइक में से 2 बाइक पेलावल से, लोहरसिंघना से एक, सदर थाना से 2, कोर्रा से एक, बड़ा बाजार से एक और बरही थाना से एक बाइक शामिल है।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपितों ने जिले में 29 बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब शेष बाइक की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही हैै। पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी दल की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रूप से रोक लगेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

छात्रों को भड़काने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी: गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार में ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के 12...

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से चाय से लेकर डीजल-पेट्रोल तक सब महंगा हुआ : अखिलेश यादव

मैनपुरी, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत