झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ने विधायक सरयू राय पर साधा निशाना

कहा- मानगो की जनता एक साल से कर रही त्राहिमाम, , समस्याओं पर ध्यान नहीं, सिर्फ बयानबाजी कर रहे

जमशेदपुर : लंबे समय के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओम प्रकाश सिंह ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय पर साधा निशाना। कहा कि मानगो की जनता पिछले एक साल से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। सरयू राय अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान देने की बजाय बयानबाजी ज्यादा करते हैं।

कहा कि मानगो फ्लाईओवर निर्माण में बाधा डालने के लिए वर्तमान विधायक द्वारा लगातार प्रयास किए गए। कभी NGT को पत्र लिखकर रोकने की कोशिश की गई तो कभी वन विभाग को पत्र भेजकर अड़चन पैदा करने का प्रयास किया गया।

इसी तरह स्वर्णरेखा परियोजना और जुस्को से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) नहीं देने का दबाव बनाने का प्रयास किया गया। हद तो तब हुई जब स्वयं विधायक ने यहां तक कह दिया कि मानगो में फ्लाईओवर निर्माण असंभव है लेकिन पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के निरंतर प्रयास से आज फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुँच चुका है।

जब विधायक निर्माण कार्य को रोकने में नाकाम रहे तब उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को भेजकर काम रुकवाने की कोशिशें शुरू करा दी।

सरयू राय का उठना बैठना अपराधियो के साथ है, उनके साथ साथ तो वैसे लोगो का समूह है जो भीड़ इकट्ठा करके फ्लाईओवर का काम रुकवा रहे हैं। बहाना बनाते हैं कि व्यापारी को तकलीफ है।

व्यापारी की तकलीफ को देखते हुए ही बन्ना गुप्ता ने मानगो में फ्लाईओवर निर्माण का काम करवाया थ, लेकिन सरयू राय को मतलब यह है कि यदि फ्लाईओवर पूरा हो जाएगा तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम शिलापट्ट में लिखा जाएगा।

यदि जिले के उपयुक्त घोषणा कर दें कि वर्तमान विधायक सरयू राय का नाम लिखा जाएगा तो मैं गारंटी के साथ कहता हु की उनका कोई भी कार्यकर्ता काम रुकवाने नहीं जाएगा बल्कि बेलचा, कुदाली लेकर काम पूरा करवाने पहुंच जाएगा।

पूर्व मंत्री के कार्यकाल में स्वीकृत सैंकड़ों योजनाएँ, जो आचार संहिता लगने के कारण रुकी थीं- उनका श्रेय आज भी यह विधायक स्वयं ले रहे हैं।

भय,आतंक और अत्याचार का झूठा नारा लगाकर चुनाव जीतने वाले विधायक के कार्यकाल के सिर्फ एक साल में मारपीट, लूट, हत्या और अन्य आपराधिक मामलों में भारी वृद्धि हुई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

प्रिंस खान जमशेदपुर में आकर रंगदारी मांग रहा है। हम तो कहते हैं कि उसके बैकग्राउंड को पता कीजिए, वो भी इनका ही समर्थक निकलेगा। उनके सहयोगियों का तो अपराधियों के साथ पुराना इतिहास रहा है। जमीन दलाल खुले आम जमीन की दलाली कर रहे हैं।

हाल ही में मानगो में लीकेज वाले पानी टंकी का उद्घाटन कर जनता की आँखों में धूल झोंकने का प्रयास किया गया, जबकि आज भी हजारों घरों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।

सोनारी दोमुहानी डंपिंग यार्ड पर NGT को चिट्ठी लिखकर मानगो के कचरे को वहाँ फेंके जाने पर रोक लगवाई, लेकिन आज तक मानगो में नया डंपिंग यार्ड बनाने की व्यवस्था नहीं करवा सके। नतीजा- क्षेत्र के लोग गंदगी और बदबू से परेशान हैं।

सरयू राय ने खुद प्रेस के सामने कहा कि मै अगर बन्ना गुप्ता का बयान कट पेस्ट करके नहीं चलता तो शायद मैं चुनाव हार जाता। तो ऐसे लोगों से विकास का उम्मीद करना बेमानी होगा। मैं तो कहूंगा कि इन्हें फर्जी चाणक्य का खिताब छिनकर साइबर अपराधी की श्रेणी में लाना चाहिये क्योंकि जो कार्य वीडियो कट पेस्ट का किया है वह साफ झलकाता है। ये साइबर अपराध की श्रेणी में आता है।

हाल ही में हुए घाटशिला उपचुनाव में भी विधायक की भूमिका ऐसी रही कि न प्रचार, न स्पष्ट समर्थन। अपने चुनाव में तो “कमल ही सिलेंडर, सिलेंडर ही कमल है जैसे नारे लगाने में पीछे नहीं रहते थे।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

जमशेदपुर के रिंकू पाल को ‘यंग क्लाइमेट चै ंपियन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

पर्यावरण संरक्षण और जमीनी स्तर पर जलवायु जागरूकता फैलाने के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान मुख्य बिंदु: जमशेदपुर के 22 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता रिंकू पाल को...

WHO Confirms New Hantavirus Case Linked to MV Hondius Outbreak

Total Cases Rise to 12 as WHO Reports Three Deaths in Ongoing Hantavirus Outbreak Key Points: A new hantavirus case has been confirmed in a...

Opinion

Middle East War Risks Global Economic Shock

Rising Middle East tensions could trigger a global food and fuel crisis, highlighting weak global governance and costly geopolitical adventurism.

Baby Girl

Congrats, it's a baby girl.  Wrap her up, let the autumn leaves curl. At 5, she plays with her brother's car. Her mother reminds, come back soon...

Just A Girl 

You May Also Like

XLRI Ranked 77th in Global Executive Education List

XLRI rose to 77th globally in the Financial Times Executive Education Open Rankings 2026, securing a place among the world’s top business schools.

Truck Rams Parked Vehicles at Kandra Mor

A runaway truck damaged several parked vehicles and broke a forest boundary wall near Kandra Mor in Seraikela late Thursday night.

Read More

Discussion

Recent