किरायेदार ने प्लास्टिक की बंदूक दिखाकर मकान मालकिन से लूटे लाखों के जेवर

मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के रेडमा छेछानी में फायर ब्रिगेड कर्मी अनिल तिवारी की पत्नी पूनम तिवारी से हुई लूट की घटना को उसके किराएदार ने अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने घटना के छह दिनों के भीतर मंगलवार को साजिशकर्ता सहित चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनमें शामिल एक नाबालिग को पुलिस ने निरूद्ध किया है। लुटेरों के पास से लूटी गई ज्वेलरी, घटना में इस्तेमाल बाइक, 5 मोबाइल फोन और एक फाइबर का पिस्टल बरामद किया गया है। गिरफ्तार लुटेरों में चैनपुर बंदूआ के राजकुमार उर्फ राजू चंद्रवंशी, सचिन कुमार, विशाल कुमार, रोशन कुमार सिंह उर्फ करण का नाम शामिल है।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने मंगलवार को बताया कि अपराधियों ने घटना को 18 नवंबर को घटना हुई थी। उन्?होंने बताया कि पूनम तिवारी के घर में किराए पर रहने वाले आॅटो चालक विशाल कुमार ने महिला की गतिविधि की जानकारी रखकर अपने गांव के कुख्यात अपराधी राजकुमार उर्फ राजू चंद्रवंशी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर की दोपहर तीन बजे लूटेरे पूनम तिवारी के घर अचानक पहुंचे और महिला के बच्चे को फाइबर की पिस्टल सटाकर सोने का दो मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी, सोने की दो चैन, सोने का एक लॉकेट और मोबाइल फोन लूट लिया था। अपराधियों के पास से मोबाइल फोन नहीं मिल पाया है।

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार लुटेरों में राजकुमार के खिलाफ गढ़वा के डंडा थाना में पांच और मेराल थाना में एक, जबकि पलामू के चैनपुर में एक आपराधिक मामला दर्ज है। मर्डर, आर्म्स एक्ट, चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल रहा है।

करवाई करनेवाली टीम में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार और उनकी टीम शामिल थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम

आरा, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को...

केरल: पहली बार बजट पेश करेंगे सीएम सतीशन, कर्ज के बीच संतुलन होगी सबसे बड़ी चुनौती

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)। केरल की राजनीति और वित्तीय इतिहास में शुक्रवार को एक अहम क्षण दर्ज होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री वी.डी....

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किसान आत्महत्या रोकथाम को प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया

भुवनेश्वर, 12 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनरुद्धार और विभिन्न किसान-केंद्रित पहलों के...

दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश के योगदान को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को श्रद्धांजलि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत