अपराधियों के लिए अब बिहार में कोई जगह नहीं, गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी


पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य में अपराध पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों के लिए अब बिहार में कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस को अपराध रोकने के लिए पूरी छूट दी गई है और किसी भी प्रकार का दबाव नहीं है।

सम्राट चौधरी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में कार्य करेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि सुशासन की परंपरा को और मजबूती दी जाएगी। अपने पुराने बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ह्लपुलिस अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिस जंगलराज को खत्म किया गया था, उसे वापस नहीं आने दिया जाएगा और अपराधियों पर निर्णायक कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार सरकार ने पहली बार गृह विभाग भाजपा के नेता सम्राट चौधरी को सौंपा है। मुख्यमंत्री के अलावा 26 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिनमें सबसे अधिक 14 मंत्री भाजपा से हैं, 8 जदयू से, 2 लोजपा से तथा हम और आरएलएम के 1-1 विधायक को मंत्री बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

PF नियमों में बड़ा बदलाव संभव: वेज लिमिट 15 हजार से बढ़कर 30 हजार तक, करोड़ों कर्मचारियों को फायदा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि (PF) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन...

डीजे विवाद में चापड़बाजी, तीन घायल; टेल्को की जेमको बस्ती में देर रात हिंसा

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेमको मछुआ बस्ती में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक झड़प में बदल गया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत