जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर इमामबाड़ा के समीप जेल से छूटे तौकीर की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर–2, क्रॉस रोड नंबर–6 निवासी 25 वर्षीय युवक मो. तौकीर की गुरुवार देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना इमामबाड़ा के समीप हुई, जहां तौकीर गोरा को नजदीक से गोली मारी गई। गंभीर हालत में उसे तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था।

पुलिस के मुताबिक एक कार से आये चार से पांच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। उस वक्त मो. तौकीर अपने घर के पास टहल रहा था। अपराधियों के साथ पहले नोक-झोंक हुई, उसके बाद चापड़ से उसके सिर पर मारा। इसके बाद चार-पांच गोलियां मारी। एक गोली सिर पर और अन्य ागोलियां शरीर के अन्य हिस्से में लगी। अपराधियों ने दहशत फैलाने को चार-पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की।

हत्या की खबर फैलते ही शास्त्रीनगर और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गईञ सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि तौकीर का भी संबंध आपराधिक गतिविधियों से रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज, आपसी रंजिश और तौकीर के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाय बेचने वाले पीड़ित परिवार से मिलने टीएमएच पहुंचे बन्ना गुप्ता, बोले-अपराधियों को कड़ी सजा मिले

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप स्थित बजरंग चाय दुकान में चाय बेचने वाले एक गरीब...

धातकीडीह तालाब में हजारों मछलियों की मौत, फिर हरकत में आया प्रशासन

मछलियां मरती हैं, तब जागता है सिस्टम” मौके पर पहुंची प्रशासन और मत्स्य विभाग की टीम, ऑक्सीजन की कमी या जहरीले तत्व की आशंका पानी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत