मानगो में आशियाना अनंततारा के सामने नाला खुदाई करते वक्त पाइपलाइन फटी, 5 हजार घरों में ठप रही पेयजलापूर्ति

विधायक सरयू राय की पहल के बाद भरा गया गड्ढा, ह्यूम पाइपलाइन बिछाने का कार्य रोका गया

जमशेदपुर: मानगो के आशियाना अनंततारा अपार्टमेंट के सामने एनएचएआई द्वारा नाला खुदाई करते समय मानगो जलापूर्ति की मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। इससे लगभग पांच हजार घरों में जलापूर्ति ठप रही। लोगों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर विधायक सरयू राय के उलीडीह मंडल जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत और मानगो जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में विधायक सरयू राय को सविस्तार जानकारी दी।

पिंटू सिंह और संतोष भगत ने उन्हें बताया कि सुबह से ही पेयजल विभाग और फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी में इस बात को लेकर विवाद हो रही है कि मरम्मत खर्च का वहन कौन करेगा। फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी के अनुसार, उन्होंने कार्य शुरु करने के पहले पेयजल विभाग को पाइप शिफ्ट करने के लिए साल भर पहले ही विभाग को पत्र लिखा था लेकिन पेयजल विभाग ने उस पत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया और पाइप लाइन को शिफ्ट नहीं किया।

इस सूचना के बाद विधायक सरयू राय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत करवाकर जलापूर्ति बहाल करें। इसके बाद विभाग के अधिकारियों एवं फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी ने त्वरित कारवाई करते हुए पाइपलाइन ठीक कर जलापूर्ति बहाल कर दी।

पिंटू सिंह और संतोष भगत के अनुसार, एनएचएआई द्वारा ड्रेनेज के लिए पेयजल स्वच्छता विभाग की पाइपलाइन के ऊपर ही ह्यूम पाइप बिछायी जा रही है। इसके कारण ही बार बार ड्रेनेज की खुदाई में जलापूर्ति का पाइप फटने की समस्या उत्पन्न हो ही रही है। विधायक सरयू राय के निर्देश पर ह्यूम पाइपलाइन बिछाने के कार्य को तत्काल बंद कर गड्ढे को भर दिया गया है।

गौरतलब है कि इस टंकी से कुमरूम बस्ती, समता नगर, मंगल कालोनी, झारखंड बस्ती, परमेश्वर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, चंद्रावती नगर, पारडीह सहित अन्य इलाकों के पांच हजार घरों में जलापूर्ति होती है। इन पांच हजार घरों में जलापूर्ति ठप होने से स्थिति खराब हो गई। यह टंकी मानगो जलापूर्ति योजना के अंतर्गत जोन नंबर-1 में आता है। इसकी क्षमता 25 लाख लीटर है। इस पूरे घटनाक्रम में प्रवीण सिंह, लालू गौड़, मनोज गुप्ता, प्रेम सक्सेना, टुनटुन सिंह, अजय, जीतेंद्र साव आदि मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

ओडिशा: डिप्टी स्पीकर के जाली हस्ताक्षर बनाने के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को क्योंझर जिले के हरिचंदनपुर ब्लॉक के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) लक्ष्मण हेमब्रम को गिरफ्तार किया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत