रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच 30 नवंबर को, कल शुरू होगी टिकट की आॅनलाइन बिक्री

रांची। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्टेडियम को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है और पुलिस टीमें पूरी सतर्कता के साथ अपनी तैयारी कर रही हैं।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने गुरुवार को बताया कि मैच को यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। दोनों टीमें 27 नवंबर को चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचेगी। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सीधे होटल ले जाया जाएगा। सुरक्षा के लिए विशेष रूट और अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर से टिकट आॅनलाइन मिलना शुरू होगा। आॅफलाइन टिकट 25 नवंबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्टेडियम टिकट काउंटर पर मिलेगा। किसी भी उम्र के बच्चे को प्रवेश के लिए अलग टिकट लेना अनिवार्य होगा।

टिकट दरें : विंग ए (निचला): 1,600विंग बी (ऊपरी): 1,300विंग सी (ऊपरी): 2,200विंग डी (निचला): 2,000स्पाइस बॉक्स: 1,900ईस्ट/वेस्ट हिल (ओपन एरिया): 1,200अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रीमियम टैरेस): 2,400प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर: 12,000 (आतिथ्य सहित)हॉस्पिटैलिटी बॉक्स: 7,000 (आतिथ्य सहित)कॉपोर्रेट बॉक्स: 6,000 (आतिथ्य सहित)कॉपोर्रेट लाउंज: 10,000 (आतिथ्य सहित)एमएस धोनी पवेलियन (लक्जरी सीट): 7,500डोनर्स एनक्लोजर: 1,600पानी की बोतल छोड़कर कोई भी खाद्य पदार्थ स्टेडियम में ले जाना प्रतिबंधित है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। पहला मैच रांची में खेला जाएगा। इसके बाद 3 दिसंबर को दूसरा छत्तीसगढ़ के रायपुर और 6 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

निःशुल्क इलाज से बच्चों को मिला नया जीवन, जिला प्रशासन की पहल रंग लाई

जिले के 3 प्रखंडों के 6 बच्चों का सफल इलाज, सिविल सर्जन ने लौटने पर किया स्वागत जिला प्रशासन की अपील-कोई बच्चा हृदय रोग या...

जेसीएस प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल को : 60 केंद्रों पर 26,530 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन के सख्त निर्देश

डीसी- एसपी ने दी विस्तृत जानकारी, पाली पाली सुबह 10:00 से 12:00, दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 तक जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सर्विसिंग से लौट रहा ट्रैक्टर तालाब में गिरा , दबकर दो युवकों की मौत, राजनगर का मामला

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब अनियंत्रित ट्रैक्टर तालाब में जा गिरा और...

जमशेदपुर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में शामिल हुए विधायक सरयू राय, बोले—बिल्डिंग बायलॉज का सख्ती से पालन जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर में सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक सरयू राय ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खुद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत