जमशेदपुर में पोटका थाना क्षेत्र के हाता धर्मकांटा के समीप हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हाता धर्मकांटा के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के रूपा नाचना निवासी लक्ष्मण महाकुड़ के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाता- ओड़िशा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और न्याय की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने तक नहीं दिया और तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें धर्मकांटा के आसपास सड़क पर बड़े वाहनों की पार्किंग पर रोक, हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से होने वाली ओवरलोडिंग को तुरंत बंद करना तथा तेज रफ्तार हाइवा वाहनों पर सख्त कार्रवाई शामिल है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को सामान्य करने में जुट गई। वहीं, हादसे में शामिल हाईवा को पुलिस ने जप्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गम्हरिया में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, बीटी दास और ममता बेज ने समर्थकों संग की घर वापसी

=जोबा माझी की मौजूदगी में कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन=केपी सोरेन के आवास पर कार्यकर्ता मिलन समारोह, झामुमो में शामिल हुए दर्जनों...

पश्चिम बंगाल : पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस के कामकाज को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से राज्य पुलिस ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत